{"_id":"6aa27a3a3ffab3991f00b583","slug":"video-metro-expansion-to-sikandra-expected-to-ease-traffic-congestion-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सिकंदरा तक मेट्रो पहुंची तो जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सिकंदरा तक मेट्रो पहुंची तो जाम से मिलेगी राहत
आगरा। सिकंदरा तक मेट्रो पहुंचने की राह तेजी से तैयार हो रही है। सिकंदरा स्टेशन का कॉनकोर्स तल बनकर तैयार हो गया है। आईएसबीटी से सिकंदरा के बीच सभी पियर बन चुके हैं और 230 यू-गर्डर लगाए जा चुके हैं। यह काम पूरा होने पर सिकंदरा, गुरु का ताल और आसपास के इलाकों के लोगों को शहर में आने-जाने के लिए तेज और सुविधाजनक साधन मिलेगा।
यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क डॉ पंचानन मिश्र ने बताया कि आईएसबीटी-सिकंदरा खंड में कुल 272 यू-गर्डर लगाए जाने हैं। इनमें 230 का निर्माण पूरा हो चुका है। 52 आई-गर्डर में 36 और 131 पियरकैप में 121 का काम भी पूरा हो गया है। गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन सिंगल पिलर तकनीक से बनाए जा रहे हैं। कॉनकोर्स के निर्माण में डबल-टी और पाई गर्डर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सड़क यातायात पर कम असर पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।