फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medicines of five crore rupees seized in Agra

VIDEO: आगरा में पांच करोड़ की दवाएं जब्त, तीन गुर्गे भेजे गए जेल; पुलिस के हाथ नहीं लगा सरगना

Thu, 01 Oct 2026 04:06 PM IST
Arun Parashar Arun Parashar
Updated Thu, 01 Oct 2026 04:06 PM IST
Medicines of five crore rupees seized in Agra
आगरा के धनौली में चल रहे दवाओं के अवैध गोदाम के तार कोतवाली के पूर्व में संचालित हे मां मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल से जुड़े मिले हैं। एसटीएफ इंस्पेक्टर को एक करोड़ की रिश्वत देने के आरोप में हिमांशु को एक साल पहले जेल भेजा गया था। हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आने के बाद उसने टेढ़ी बगिया में गोदाम खोल लिया। धनौली में भी उसके गोदाम से दवाएं सप्लाई हुई थीं। औषधि विभाग की टीम ने मंगलवार को करीब पांच करोड़ रुपये कीमत की दवाएं जब्त की हैं। पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सरगना हाथ नहीं आया है, पुलिस ने तीन गुर्गों को बुधवार को जेल भेजा। दवाओं के अवैध भंडारण के मामले में औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें धनौली निवासी इकरार, टेढ़ी बगिया निवासी शामिन उर्फ छोटू, सलुआ उर्फ मुकीम, हिमांशु अग्रवाल और आशीष जैन को नामजद किया। पूछताछ में इकरार ने बताया कि जिस गोदाम में दवाओं का भंडारण किया जा रहा था, वह उसके भाई दिलशाद का है। उसे रिश्तेदार शामिन और सलुआ ने दवाओं के बारे में जानकारी दी थी। अधिक मुनाफा कमाने के लालच में वह उनके संपर्क में आया था। इकरार की निशानदेही पर पुलिस ने सलुआ और शामिन को पकड़ लिया। उसके पास भंडारण का लाइसेंस नहीं था। दवाओं की खरीद के प्रपत्र भी नहीं थे। दवाओं के नकली होने की भी जानकारी दी। जांच के दौरान सलुआ के मोबाइल में एक वीडियो भी मिला है, जिसमें यमुनापार क्षेत्र में दवाएं जलती हुई दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने वीडियो को जांच का हिस्सा बनाते हुए दोनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह आशीष जैन को जानते हैं। वह ट्रांसपोर्टर है। उसने उन्हें दवा व्यापारी हिमांशु अग्रवाल से मिलवाया था। हिमांशु अगस्त, 2025 में दवाओं के मामले में पकड़ा गया था। उसने एसटीएफ इंस्पेक्टर यतेंद्र शर्मा को एक करोड़ की रिश्वत देने की कोशिश की थी। उस पर तीन मामले दर्ज हुए थे। एक मामला रिश्वत का था जबकि दो दवाओं के भंडारण से संबंधित थे। तीनों में दिसंबर 2025 में जमानत हुई थी। पूछताछ में राजस्थान में भी दवाओं की सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। उसने टेढ़ी बगिया में सोनू के गोदाम को किराये पर लिया। उसके पिता पवन कुमार ने बात की थी। छापे से दो दिन पहले ही गोदाम खाली कर चला गया। इससे आशंका है कि उसे पहले से ही भनक लग गई थी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम को छापे में करीबन 33 बोरे दवाएं बरामद कीं। इनमें ज्यादातर ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं बताई गई हैं। औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा के अनुसार, गोदाम से अलेग्रा-एम, जानूमेट, रोसूवास-20, रोसूवास-40, एमआईरिल-1, एमआईरिल-2, कैट्रोल और लोसर-एच समेत कई प्रकार की दवाएं मिली हैं। इनमें मधुमेह, हृदय रोग, एलर्जी और कोलेस्ट्रॉल सहित विभिन्न बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। बरामद दवाएं करीब सात-आठ कंपनियों की बताई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर नगर निगम में तहरीर वार, महिला पार्षद ने उप सभापति समेत पांच पर दर्ज कराई शिकायत

01 Oct 2026

दिल्ली में एआई कैमरे संभालेंगे ट्रैफिक: सिग्नल होंगे ऑटोमैटिक, इमरजेंसी वाहनों को मिलेगा ग्रीन कॉरिडोर

01 Oct 2026

दिल्ली में चोर को 12 दिन में मिली सजा, कापसहेड़ा पुलिस की तेज कार्रवाई, 1.5 लाख की हुई थी चोरी; देखें रिपोर्ट

01 Oct 2026

दिल्ली क्राइम: अंतरराज्यीय टेलीग्राम-क्रिप्टो धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

01 Oct 2026

मंडी: रोलर से टकराई ऑल्टो कार, तीन बच्चों समेत छह गंभीर घायल

01 Oct 2026
विज्ञापन

कंबोज समाज ने नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया, पुन: ग्राम पंचायत व्यवस्था बहाल करने की मांग

01 Oct 2026

फरीदकोट में डेरा सिरसा की श्रद्धालु बुजुर्ग महिला के पार्थिव शरीर को परिवार ने मेडिकल शोध के लिए दिया

विज्ञापन

कश्मीर की सड़कों पर दौड़े रनर्स, ‘रन फॉर यूनिटी’ में दिखा जबरदस्त उत्साह

01 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखिए ताजा अपडेट

01 Oct 2026

फरीदकोट में नशा विरोधी अभियान के तहत लोक मिलनी,चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल ने ग्रामीणों को जागरूक किया

धान की सरकारी खरीद आज से, मंडियों में फसल पहुंचनी हुई शुरू

01 Oct 2026

मोहाली के फेज-5 में किसान मंडी के पास कूड़े के ढेर में लगी आग

01 Oct 2026

VIDEO: आगरा में सनसनीखेज वारदात...खेत में चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या, चारपाई पर मिली लाश

01 Oct 2026

कोटकपूरा में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो

लखनऊ: विवि में प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं में से कई की हालत बिगड़ी, देर रात आया मेंस बंद करने का आदेश

01 Oct 2026

उज्जैन: भस्म आरती में त्रिपुंड और चंद्रमा से सजे बाबा महाकाल, जयकारों से गूंजा परिसर, देखें आरती शेड्यूल

01 Oct 2026

बाराबंकी: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा, दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

01 Oct 2026

शेखावाटी के दरवाजे से दाखिल होते ही खुलती है राज से स्वराज की कहानी

01 Oct 2026

VIDEO: अधिकारियों ने किसानों को बताए कम लागत में अधिक पैदावर के तरीके

01 Oct 2026

VIDEO: प्रसूता की मौत के दो दिन बाद जुड़वा बच्चों में से एक की मौत

01 Oct 2026

VIDEO: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

01 Oct 2026

VIDEO: भदैई फीडर पर तैनात लाइनमैन पर अवैध वसूली का आरोप

01 Oct 2026

VIDEO: लक्ष्मीनगर में गरजा बुलडोजर, दो दर्जन मकानों के सामने बने रैंप ध्वस्त

01 Oct 2026

VIDEO: जिला अस्पताल में बैरियर लगाकर निजी वाहनों का प्रवेश रोका

01 Oct 2026

VIDEO: 'मैनपुरी से चुनाव लड़ने की योजना नहीं', अपर्णा यादव बोलीं- भाजपा जहां से निर्देश देगी, वहां से मैदान में उतरेंगी

01 Oct 2026

VIDEO: पत्नी की हत्या कर घर में फूंक दी लाश, पुलिस को राख भी न मिली

01 Oct 2026

VIDEO: आगरा में पति ने की पत्नी की हत्या, घर में जला दी लाश

01 Oct 2026

कानपुर: सनिगवां में हुक्का बार पर छापा, चार पकड़े गए

30 Sep 2026

VIDEO: 19 दिन बाद भी नहीं मिली अगवा युवती, परिजन ने की 21 हजार इनाम की घोषणा

30 Sep 2026

VIDEO: शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, मां और दो बेटियों को बचाया

30 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed