{"_id":"6af14e61e1253c59ec08b4fd","slug":"video-massive-fire-breaks-out-at-shoe-factory-amid-diwali-celebrations-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिवाली की रात आगरा में बड़ा हादसा, जूता फैक्टरी धू-धूकर जली; पांच दमकलों ने लपटों पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिवाली की रात आगरा में बड़ा हादसा, जूता फैक्टरी धू-धूकर जली; पांच दमकलों ने लपटों पर पाया काबू
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के पास लक्ष्मी नगर कॉलोनी में दिवाली के जश्न के बीच जूते की एक फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों की सूचना पर फैक्टरी मालिक मनोज मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले फैक्टरी बंद कर कारीगरों का हिसाब-किताब करने के बाद वह चले गए थे। आग लगने के कारणों की उन्हें जानकारी नहीं है।
सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि काफी प्रयासों के बावजूद उस पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी और फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन एवं दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रहीं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।