{"_id":"6aa69d6ac8d8670ea704291d","slug":"video-lizard-found-in-vegetable-six-children-fall-ill-after-eating-it-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सब्जी में गिरी छिपकली, खाने से छह बच्चों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सब्जी में गिरी छिपकली, खाने से छह बच्चों की हालत बिगड़ी
आगरा के थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के रानूपुरा गांव में शनिवार शाम सब्जी में छिपकली गिर गई। इसका किसी को पता नहीं चला। खाना खाने के बाद छह बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया गया है। रानूपुरा निवासी धीरेंद्र के घर शनिवार शाम टमाटर-आलू की सब्जी बनाई गई थी। खाना खाने के कुछ देर बाद ही सोनल (9) पुत्री धीरेंद्र, शेर सिंह (10) पुत्र धीरेंद्र, संगम, तनु और उनके भाई पंकज के बच्चे कौशल (13) और जीवन (12) की तबीयत बिगड़ने लगी। इसी दौरान दादी उर्मिला देवी की नजर सब्जी पर पड़ी तो उसमें मरी हुई छिपकली दिखाई दी। यह देखकर परिजन के होश उड़ गए। घबराए घरवाले सभी बच्चों को लेकर सीएचसी पिनाहट पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुशवाह ने बताया कि सभी का उपचार किया गया है। फिलहाल सभी की तबीयत में सुधार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।