{"_id":"6a92e2e42e1f657b3a006463","slug":"video-hockey-tournament-kicks-off-on-national-sports-day-marking-major-dhyan-chand-birth-anniversary-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर दिखा हॉकी का रोमांच, राष्ट्रीय खेल दिवस का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर दिखा हॉकी का रोमांच, राष्ट्रीय खेल दिवस का आगाज
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष में शनिवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस का विधिवत शुभारंभ हुआ। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में 29 से 31 अगस्त तक आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन छावनी आगरा के विधायक डाॅ. जीएस धर्मेश ने किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में पुष्पांजलि के दौरान अंतरराष्ट्रीय एथलीट रतन सिंह भदौरिया और राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संजय गौतम ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेलों में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों से परिचित कराया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेकर खेल के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से खिलाड़ियों को दी जा रही खेल सुविधाओं की जानकारी भी दी। इसके बाद 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों की स्कूली हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए। पहले मैच में हॉलमेन स्कूल को पुलिस मॉडर्न स्कूल ने 2-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में स्टेडियम इलेवन ने सन फ्लावर स्कूल को 1-0 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में जीएल पब्लिक स्कूल के खिलाफ छावनी परिषद की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में कैंट इंटर कॉलेज ने एनसी वैदिक इंटर कॉलेज को 1-0 से पराजित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।