उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक ली। जिले में बिजली आपूर्ति, लाइन लॉस में कमी लाने के प्रयासों, हर महीने राजस्व हानि व लाभ की बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही अधिकारियों को हाई लॉस फीडर चिह्नित करने, बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि चाहे शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण, कहीं भी बिजली का संकट नहीं होना चाहिए। निर्बाध विद्युत आपूर्ति, मजबूत ट्रांसमिशन नेटवर्क और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने औद्योगिक, व्यावसायिक और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने हाई लॉस फीडरों को चिह्नित कर अवैध कटिया डालने, मीटर से छेड़छाड़ करने या बाईपास के जरिये बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन व विद्युत विभाग की संयुक्त टीमों के निरंतर सघन अभियान संचालित करने के लिए कहा। वहीं, विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से नियमानुसार वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली उपयोग करने की अपील की है और चेतावनी दी है कि चोरी के मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। इससे पहले विभागीय अधिकारियों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की संयुक्त व समन्वित कार्रवाई के चलते अगस्त महीने की तुलना में जिले में लाइन लॉस में 34 प्रतिशत और एटी एंड सी हानि में 47 प्रतिशत की कमी की जानकारी दी। साथ ही अभियान के तहत बिजली चोरी करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माना वसूली के बारे में बताया। बैठक में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, जिलाधिकारी मनीष बंसल, मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।