फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Special TET Registration 2026 Last Date Today Apply by October 4 Check Eligibility Fees and Exam Date

यूपी स्पेशल टीईटी: आज आखिरी मौका, शिक्षक बनने का सपना है तो तुरंत करें आवेदन; कब होगी परीक्षा?

Sun, 04 Oct 2026 12:02 PM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Sun, 04 Oct 2026 12:02 PM IST
सार

यूपी स्पेशल टीईटी 2026 के लिए आवेदन की आज 4 अक्तूबर आखिरी तारीख है। योग्य उम्मीदवार UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन के लिए OTR जरूरी है। परीक्षा 3 नवंबर को होगी, जबकि एडमिट कार्ड 1 नवंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन से पहले योग्यता और शुल्क जरूर जांच लें

विज्ञापन
UP Special TET Registration 2026 Last Date Today Apply by October 4 Check Eligibility Fees and Exam Date
UP Special TET - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। यूपी स्पेशल टीईटी 2026 के लिए आवेदन करने की आज यानी 4 अक्तूबर 2026 आखिरी तारीख है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे आज आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख के बाद रजिस्ट्रेशन का मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC की ओर से यूपी स्पेशल टीईटी के लिए नोटिफिकेशन 3 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन का लिंक 5 सितंबर 2026 को एक्टिव किया गया था। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।

विज्ञापन

पेपर 1 के लिए योग्यता क्या है?

यूपी स्पेशल टीईटी के पेपर 1 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास एलिमेंट्री एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जरूर जांच लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर 2 के लिए कौन योग्य है?

पेपर 2 के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और एलिमेंट्री एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा या बीएड होना चाहिए। इसके अलावा सीनियर सेकेंडरी के साथ चार वर्षीय बीएलएड करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं। वहीं, कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और स्पेशल एजुकेशन में एक वर्षीय बीएड वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करना होगा?

  • आवेदन के लिए सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  •  होमपेज पर यूपी स्पेशल टीईटी रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  •  इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आवेदन फॉर्म भरना होगा। 
  • उम्मीदवार को जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा।

OTR जरूरी है क्या?

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR नहीं किया है, उन्हें आवेदन से पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी। OTR पूरा होने के बाद प्राप्त लॉगिन डिटेल्स के जरिए यूपी स्पेशल टीईटी के आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

  • यूपी स्पेशल टीईटी के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। 
  • एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है।
  • वहीं, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है।

परीक्षा कब होगी?

यूपी स्पेशल टीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 नवंबर 2026 को जारी होने की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी होगा, क्योंकि बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed