नोएडा सुसाइड में नए खुलासे: साढ़े 3 साल पहले शादी, पत्नी के इलाज में लगे थे 35 लाख, अब बेटे संग अलग रहती है वो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:15 PM IST
सार
यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी की 42वीं मंजिल से शनिवार को कूदकर इंजीनियर संभव जैन ने खुदकुशी कर ली। ऊंचाई से गिरने के कारण उसका शरीर क्षतविक्षत हो गया। इसका दिल दहलाने वाला वीडियो भी सामने आया है। गुरुग्राम निवासी संभव (30) ने शुक्रवार को ही सुपरनोवा के एक एयरबीएनबी में चेक-इन किया था, शनिवार को चेक आउट करना था। कर्ज से परेशान संभव ने खुदकुशी से पहले पिता को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कहा था कि वह जीना नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन