फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Black marketing of fertilizer at night busted in Agra

रात में खाद की कालाबाजारी: ग्रामीणों ने घेर ली सहकारी समिति, ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़े; पुलिस हिरासत में दो आरोपी

Sun, 04 Oct 2026 12:40 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 04 Oct 2026 12:40 PM IST
सार

ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया गया कि सहकारी समिति की चाबी एक प्राइवेट कर्मचारी के पास रहती है। रात में उसी के जरिए पूरा खेल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Black marketing of fertilizer at night busted in Agra
प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के अछनेरा ब्लॉक क्षेत्र मे अन्नदाता को एक-एक बोरी खाद के लिए तड़पाने वाले सिस्टम की कालिख शनिवार देर रात खुलकर सामने आ गई। थाना क्षेत्र के कुकथला स्थित सहकारी समिति से रात के अंधेरे में डीएपी खाद को रात के अंधेरे मे अवैध रूप बेचा जा रहा है। किसानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक ही रात में दो बार डीएपी बोरियों से लदे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को रंगे हाथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन


समिति में पहली घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। समिति के सचिव वीरेंद्र सिंह की अनुपस्थिति और बिना किसी कागजी प्रक्रिया के डीएपी खाद की करीब 22 कट्टे लादकर की जा रही थी। इसकी भनक लगते ही मौके पर पहुंचे किसानों ने जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर कुकथला चौकी पर खड़ा करा दिया। वहीं इस कार्रवाई के कुछ ही घंटों बाद रात करीब 12:30 बजे ग्रामीणों को दोबारा भनक लगी कि समिति से एक दूसरे ट्रैक्टर ट्रॉली में सरकारी खाद की बोरियां करीब 70 कट्टे लादी जा रहीं थीं। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों ने रात में ही सहकारी समिति को चारों तरफ से घेर लिया। ग्रामीणों ने इस दूसरे ट्रैक्टर ट्रॉली को भी मौके पर पकड़कर कुकथला पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया गया कि सहकारी समिति की चाबी एक प्राइवेट कर्मचारी के पास रहती है। रात में उसी के जरिए पूरा खेल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस घटना को लेकर स्थानीय किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसान नेता चौधरी दलीप सिंह का कहना है कि क्षेत्र में फसलों की बुआई का समय चल रहा है, जिसके लिए किसान सुबह से शाम तक लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहने के बाद बमुश्किल एक बोरी खाद हासिल कर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में समिति से रात के अंधेरे में गुपचुप तरीके से भारी मात्रा में खाद की कालाबाजारी का प्रयास एक गंभीर अपराध है। आक्रोशित ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी कर्मचारियों व बिचौलियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मोके पर पूर्व प्रधान रामखिलाड़ी, राजकुमार चौधरी, चौधरी मुख्तार सिंह, श्याम वीर चौधरी, रमेश शर्मा एंव लोग मौजूद थे। एआर कोऑपरेटिव सतीश कुमार ने बताया ग्रामीणों के द्वारा शिकायत मिली है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में एफआईआर कराई जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed