{"_id":"6aa2f555d4576846cf0b6ff1","slug":"video-gas-pipeline-ruptured-during-agra-metro-construction-work-supply-suspended-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य के दाैरान गैस पाइप लाइन टूटी, सप्लाई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य के दाैरान गैस पाइप लाइन टूटी, सप्लाई बंद
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर निर्माण में खुदाई के दौरान बृहस्पतिवार रात 9 बजे टेढ़ी बगिया से सिकंदरा तक पीएनजी सप्लाई करने वाली गेल की 8 इंच की स्टील पाइपलाइन टूट गई है। इसके चलते रात से ही शहर में पाइप लाइन गैस की सप्लाई बंद है। शुक्रवार सुबह शहर के औद्योगिक, घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की गैस सप्लाई बाधित हो सकती है। रात में गेल गैस की टीमों ने क्षतिग्रस्त लाइन पर काम शुरू कर दिया था। ग्रीन गैस के अधिकारियों ने बताया कि उनकी घरेलू और व्यवसायिक सप्लाई क्षतिग्रस्त लाइन से होती थी। प्रतिदिन 2 लाख एससीएम गैस की खपत है। 70 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। मरम्मत टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा कारणों से, आगे की लाइन से गैस पूरी तरह निकलने के बाद ही फॉल्ट की मरम्मत होगी। अधिकारियों के अनुसार, यदि फॉल्ट छोटा हुआ तो रात में ही लाइन ठीक कर ली जाएगी। वहीं, डैमेज बड़ा होने की स्थिति में शुक्रवार सुबह उपभोक्ताओं को पाइप से गैस नहीं मिल सकेगी। एहतियात के तौर पर रात में ही मौके पर पुलिस और अन्य संबंधित टीमें भी पहुंच गईं, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।