{"_id":"6ac20a2dbae1c468af0b3a19","slug":"video-full-time-pracharak-appoint-in-braj-region-again-after-six-years-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ब्रज क्षेत्र में छह साल बाद फिर फुल टाइम प्रचारक की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ब्रज क्षेत्र में छह साल बाद फिर फुल टाइम प्रचारक की तैनाती
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ी भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सांगठनिक मशीनरी को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी ने छह साल के लंबे अंतराल के बाद ब्रज क्षेत्र संगठन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के फुल टाइम प्रचारक की स्थायी तैनाती की है। इस बार क्षेत्रीय संगठन मंत्री के स्थान पर संगठक का नया पदनाम सृजित किया है। इस नए पद पर झारखंड के रांची निवासी संघ प्रचारक अमन गिरि को नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त क्षेत्रीय संगठक अमन गिरि का मुख्य दायित्व पार्टी के सभी कार्यक्रमों का समन्वय, संगठन की गतिविधियों पर पैनी निगरानी और योजनाओं का क्रियान्वयन कराना होगा। वे कार्यकर्ताओं के कामकाज से लेकर धरातल के फीडबैक तक की पूरी रिपोर्ट सीधे प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह को सौंपेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य ब्रज क्षेत्र के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को सक्रिय कर संगठन के कार्यों में लगाना है। बता दें, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रहे भवानी सिंह के कोविड काल में हुए असामयिक निधन के बाद से पार्टी ने किसी प्रचारक की नियुक्ति नहीं की। उस समय कहा जा रहा था कि संघ के पास खुद भी प्रचारकों की कमी है, इसलिए पार्टी को प्रचारक नहीं भेजे जा रहे हैं। यूपी और बिहार के संगठन मंत्री रहे प्रचारक नागेंद्र की केंद्रीय संगठक के रूप में नियुक्ति के बाद क्षेत्रीय संगठक की तैनाती को भाजपा के 2027 के चुनावी समर की तैयारी को जमीनी स्तर पर मजबूत और प्रभावी बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। धीरे-धीरेे अन्य सूबे के अन्य क्षेत्र में भी क्षेत्रीय संगठकों की नियुक्ति की जाएगी। संगठक की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह उनका परिचय कराने के लिए शनिवार को आगरा पहुंचे। अमन गिरि आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, एटा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के 12 प्रशासनिक जिलों में आने वाले 19 संगठनात्मक जिलों और 65 विधानसभा क्षेत्र का दायित्व होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।