{"_id":"6aae4c8975be90371507ff18","slug":"video-food-van-service-to-start-at-agra-cantt-idgah-from-november-one-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रेन के इंतजार में भूख की नहीं रहेगी चिंता, आगरा कैंट-ईदगाह पर एक नवंबर से शुरू होगी फूड वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रेन के इंतजार में भूख की नहीं रहेगी चिंता, आगरा कैंट-ईदगाह पर एक नवंबर से शुरू होगी फूड वैन
आगरा कैंट और ईदगाह स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को अब चाय-नाश्ते और खाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। दोनों स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया में पहली बार फूड वैन शुरू होने जा रही हैं। एक नवंबर से शुरू होने वाली इन वैन में चाय, कॉफी, पानी, नाश्ता, भोजन और पैक्ड खाद्य पदार्थ मिलेंगे। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा कैंट और ईदगाह में पांच साल के लिए फूड वैन के अनुबंध दिए गए हैं। सर्कुलेटिंग एरिया में सुविधा होने से यात्रियों को सामान लेने के लिए स्टेशन से बाहर जाने और वापस आने में समय नहीं गंवाना पड़ेगा। इससे कम समय में यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होगी। मंडल में मथुरा जंक्शन के दोनों प्रवेश क्षेत्रों में भी फूड वैन शुरू की जाएंगी। चारों फूड वैन से पांच साल में 12.16 करोड़ रुपये से अधिक गैर-किराया आय का अनुमान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।