फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flushing dung into drains proves costly; Municipal Corporation confiscates four buffaloes.

VIDEO: नालियों में गोबर बहाना पड़ा भारी, नगर निगम ने जब्त कीं चार भैंसें

Thu, 17 Sep 2026 12:55 PM IST
Pankaj Jain पंकज जैन
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:55 PM IST
Flushing dung into drains proves costly; Municipal Corporation confiscates four buffaloes.
आगरा। नालियों में गोबर बहाकर सफाई व्यवस्था को पलीता लगाने वाले डेयरी संचालक के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने शंकरगढ़ पुलिया के पास स्थित केदार नगर में कलुआ राम के बाड़े पर कार्रवाई करते हुए चार भैंसों को जब्त कर लिया। नगर निगम की कार्रवाई से क्षेत्र के पशुपालकों में हड़कंप मच गया। पशु पालक ने जुर्माना के रूप में सोलह हजार रुपये नगर निगम कोष में जमा कराए हैं। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में संचालित डेयरी से निकलने वाले गोबर को नालियों में बहाया जा रहा था। इससे नालियां चोक होने के साथ गंदगी फैल रही थी और क्षेत्र की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। स्थानीय स्तर पर इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और डेयरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने बाड़े से चार भैंसों को जब्त कर लिया। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जब तक नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई पूरी नहीं होती, तब तक जब्त पशुओं को छोड़ा नहीं जाएगा। प्रत्येक भैंस पर आठ हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है। जुर्माने की राशि जमा कराने के बाद ही पशुओं को छोड़ा जाएगा। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद श्री नगर और आसपास के पशुपालकों में भी खलबली मच गई। कई पशु पालकों ने जानवरों को बाड़े से हटा दिया।निगम अधिकारियों ने पशुपालकों को चेतावनी दी कि डेयरियों से निकलने वाले गोबर और गंदे पानी को नालियों में बहाने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नालियों में गोबर और अन्य अपशिष्ट बहाने पर रोक है। इसके बावजूद यदि कोई डेयरी संचालक नियमों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने पशुपालकों से अपील की है कि वे गोबर के निस्तारण की उचित व्यवस्था करें और उसे नालियों में न बहाएं। वर्जन - नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। नालियों में गोबर बहाने से जल निकासी व्यवस्था बाधित होती है और गंदगी फैलती है। ऐसे मामलों में नगर निगम की ओर से नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। पशुपालक गोबर का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें, अन्यथा जुर्माने के साथ पशु जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पर्यूषण पर्व के समापन पर मनाया क्षमावाणी दिवस, VIDEO

17 Sep 2026

पूजा पंडालों में किया विघ्नहर्ता के दर्शन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु; VIDEO

17 Sep 2026

जल, जंगल और जमीन बचाने सड़क पर उतरी आदिवासी नई पीढ़ी; VIDEO

17 Sep 2026

पीडीए जन पंचायत संवाद में महिलाओं ने सुनाई समस्याएं, VIDEO

17 Sep 2026

विकसित भारत क्विज में युवाओं की भागीदारी का आह्वान, VIDEO

17 Sep 2026
विज्ञापन

ऑपरेशन सेफ फ्यूचर 3.0 में कार्रवाई, बस सीज कर थाने में खड़ी कराई; VIDEO

17 Sep 2026

भीम आर्मी प्रमुख के काफिले पर हमले की जांच की मांग, VIDEO

17 Sep 2026
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल, एक माह में काम शुरू कराने का आश्वासन;video

17 Sep 2026

चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन;video

17 Sep 2026

अंडरपास के कीचड़ में फंसी नगर विधायक की कार;video

17 Sep 2026

VIDEO: भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर कंटेनर से गिरा लोहे का भारी समान, लगा जाम

17 Sep 2026

VIDEO: अलीगंज में तेज रफ्तार पीआरवी अनियंत्रित होकर नाले में गिरी

17 Sep 2026

कानपुर: रोडवेज बसों की खराबी पर भड़के चालक-परिचालक, हंगामा

17 Sep 2026

पिथौरागढ़: कांग्रेस का प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- जमीनें बेचना प्रदेश के अस्तित्व के लिए खतरा

17 Sep 2026

कानपुर: रोडवेज बसों की खराबी पर भड़के चालक-परिचालक, हंगामा

17 Sep 2026

वीडियो: सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में देने का आरोप

VIDEO: मथुरा में चोरी की घटना के बाद आगरा में भी पुलिस सतर्क

16 Sep 2026

VIDEO: ओवरटेक करने पर थार सवारों ने कार चालक को पीटा

16 Sep 2026

VIDEO: सराफ ने बेचे गिरवी रखे गहने, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी

16 Sep 2026

VIDEO: बोदला से बेटे समेत दंपती लापता, परिजन चिंतित

16 Sep 2026

आधी रात से शुरू हुआ लोलार्क षष्ठी का पुण्य स्नान, VIDEO

16 Sep 2026

छात्र की लाठी-डंडे से पिटाई का आरोप, VIDEO

16 Sep 2026

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से बनी सीसी रोड का चेयरमैन ने किया लोकार्पण; VIDEO

16 Sep 2026

VIDEO: जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

16 Sep 2026

VIDEO: सिगरेट पीने के विरोध पर भिड़े दो पक्ष, दो घायल

16 Sep 2026

VIDEO: युवक पर हमला, चार पर प्राथमिकी

16 Sep 2026

VIDEO: किराएदार महिला ने चुराईं दो जोड़ी झुमकी, प्राथमिकी दर्ज

16 Sep 2026

VIDEO: पुलिसकर्मी ने की फोन पर अभद्रता, ऑडियो वायरल

16 Sep 2026

VIDEO: जमीन पर गिराकर पीटी महिला, चार पर प्राथमिकी

16 Sep 2026

VIDEO: बंटवारे की पंचायत के बाद किशोरी पर हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी

16 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed