Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Commissioner of Railway Safety team conducts track and station audit in Agra metro service to remain suspended today
{"_id":"6a87111297b26542400d8190","slug":"video-commissioner-of-railway-safety-team-conducts-track-and-station-audit-in-agra-metro-service-to-remain-suspended-today-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में संरक्षा आयुक्त की टीम ने ट्रैक-स्टेशन का किया ऑडिट, आज बंद रहेगी मेट्रो सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में संरक्षा आयुक्त की टीम ने ट्रैक-स्टेशन का किया ऑडिट, आज बंद रहेगी मेट्रो सेवा
आगरा में मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त की टीम ने मेट्रो स्टेशन, ट्रैक समेत कई बिंदुओं की जांच की है। इनके रिपोर्ट भी बनाई है। 20 अगस्त को मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो की गति, सिग्नल का ऑडिट किया जाएगा। इसके लिए मेट्रो सेवा बंद रहेगी। 21 अगस्त से यथावत सेवाएं संचालित रहेंगी। संरक्षा आयुक्त नीलाभ्र सेनगुप्ता के साथ पांच अन्य तकनीक विशेषज्ञ आए हैं। इन्होंने मन:कामेश्वर, एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन का निरीक्षण किया। इसमें ट्रैक की मजबूती, सिविल कार्य, यात्रियों के लिए सुविधा, टिकटिंग सिस्टम, आग से निपटने के इंतजाम, आपात गेट समेत अन्य की जांच की। इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी बनाई। 20 अगस्त को मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक हाईस्पीड ट्रायल होगा। इसमें मेट्रो को अधिकतम 80-90 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ाया जाएगा। इसमें तेज गति के दौरान सिग्नल सही तरीके से संचालित हो रहे हैं कि नहीं, ट्रैक में अधिक कंपन तो नहीं हो रहा है। इन सभी की रिपोर्ट बनाकर शासन को दी जाएगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। इसके आगे एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन भी बन गए हैं। टीम ने ऑडिट किया है। इनकी रिपोर्ट के बाद अगले महीने से आईएसबीटी तक मेट्रो चलने लगेगी। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। ऐसे में 20 को मेट्रो सेवा बंद रहेगी और 21 अगस्त को सुबह छह से रात 10 बजे तक यथावत चलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।