Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Clash between two groups over bursting firecrackers during Diwali pregnant woman kicked in abdomen three injured
{"_id":"6af1a9f2c4f482b5500639d8","slug":"video-clash-between-two-groups-over-bursting-firecrackers-during-diwali-pregnant-woman-kicked-in-abdomen-three-injured-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, गर्भवती महिला के पेट में मारी लात; तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, गर्भवती महिला के पेट में मारी लात; तीन घायल
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव खड़िया में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने सात माह की गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी। मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार खड़िया निवासी नीतू पत्नी निरोत्तम सिंह का आरोप है कि रविवार रात वह परिवार के साथ घर के बाहर दिवाली पर पटाखे चला रही थीं। इसी दौरान पड़ोसियों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने एकराय होकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में पति निरोत्तम सिंह, जेठ प्रेमपाल, और देवेन्द्र सिंह सहित तीन लोग घायल हो गए। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और पेट में लात मार दी। महिला सात माह की गर्भवती है। घटना के बाद घायलों को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।