{"_id":"6ab23aaba8e1308d7a100069","slug":"video-cattle-stuck-in-train-wheel-operations-halted-for-50-minutes-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रेन के पहिए में फंसा मवेशी, 50 मिनट तक ठप रहा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रेन के पहिए में फंसा मवेशी, 50 मिनट तक ठप रहा संचालन
शमसाबाद (आगरा)। आगरा-इटावा रेल मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा बच गया। शमसाबाद टाउन स्टेशन के पास एक सुपरफास्ट ट्रेन के पहिए में मवेशी फंस जाने से ट्रेन करीब 50 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। इस दौरान गर्मी में यात्रियों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
मऊ से प्रतापनगर जा रही स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन संख्या 09196 सोमवार को दोपहर 2:45 बजे शमसाबाद टाउन स्टेशन से एक किलोमीटर दूर इटावा-भांडई ट्रैक पर 1349/12 किलोमीटर के पास से गुजर रही थी। तभी एक मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गया। मवेशी पहियों के नीचे फंस गया। चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गैंगमैन की टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद मवेशी को पहिए से बाहर निकाला गया और ट्रैक को साफ किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 50 मिनट खड़ी रही। दोपहर 3:45 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका। रेलवे ने ट्रैक पर मवेशियों के आने के संबंध में जांच शुरू कर दी है। इस बारे में आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इटावा-भांडई ट्रैक पर शमसाबाद के पास एक मवेशी पहिए में फंस गया था। ट्रेन 50 मिनट के बाद रवाना हो सकी। रेलवे ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जांच शुरू कर दी है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।