{"_id":"6a957d1bac77054baf072acb","slug":"video-bolero-crashes-into-divider-on-agra-new-southern-bypass-overbridge-three-injured-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: न्यू दक्षिणी बाईपास ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बोलेरो, मासूम समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: न्यू दक्षिणी बाईपास ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बोलेरो, मासूम समेत तीन घायल
आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित गांव बाद के ओवरब्रिज पर सोमवार शाम करीब चार बजे एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि बोलेरो ओवरब्रिज से नीचे नहीं गिरी,अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पूर्व में कई बार इस ओवर ब्रिज से वाहन नीचे गिर गए हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास बामौर रहने वाला एक परिवार गोवर्धन परिक्रमा देने के बाद बोलेरो से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव बाद के ओवरब्रिज पर अचानक बोलेरो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में 10 वर्षीय ऋषभ, मनोज और भूपेंद्र घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।