{"_id":"6ad65fb78e135a356a0c8546","slug":"video-barricading-set-up-at-yamuna-ghats-for-durga-idol-immersion-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रावण दहन स्थलों पर रहेगी पुलिस की कड़ी सुरक्षा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए यमुना घाटों पर की बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रावण दहन स्थलों पर रहेगी पुलिस की कड़ी सुरक्षा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए यमुना घाटों पर की बैरिकेडिंग
आगरा में दशहरा पर रामलीला मैदान, सेंट जोंस, दिगनेर और छावनी में रावण दहन किया जाएगा। यहां पुलिस, पीएसी और फायर ब्रिगेड को लगाया गया है। भीड़ प्रबंधन के लिए आयोजनकर्ताओं को उचित इंतजाम की हिदायत दी गई है। उधर, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर बैरिकेडिंग कर गोताखोरों को भी लगाया गया है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन किया जाना है। बड़े आयोजन चार स्थान पर हैं। आयोजन के लिए पूर्व में अनुमति ली जा चुकी है। सोमवार को रामलीला मैदान का निरीक्षण भी किया गया। प्रवेश और निकास द्वार देखे गए। रावण दहन स्थलों पर थाना पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात होगी। वहीं कैलाश घाट, बल्केश्वर और हाथी घाट पर प्रतिमा विसर्जन के लिए भी सुरक्षा के इंतजाम हैं। किसी को भी नदी के अंदर प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसी तरह देहात में भी घाटों को अधिकारियों ने देखा। समोगर घाट पर डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।