{"_id":"6ad6080b421fe90d09071682","slug":"video-video-pana-utara-ta-samana-aaii-brabtha-thakana-ka-samana-nakalna-ma-jata-vayapara-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पानी उतरा तो सामने आई बर्बादी, दुकानों का सामान निकालने में जुटे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पानी उतरा तो सामने आई बर्बादी, दुकानों का सामान निकालने में जुटे व्यापारी
फैजुल्लागंज और दाउदनगर में बाढ़ का पानी सड़कों और ज्यादातर घरों से उतर गया है, लेकिन करीब 20 प्रतिशत आबादी के घरों और रास्तों में अब भी कुछ पानी भरा है। लोग घर लौटना चाहते हैं, लेकिन रास्तों पर जमा कीचड़ और घरों में फैली गंदगी उनकी राह रोक रही है। वहीं, पानी घटने के बाद कारोबारियों को बाढ़ से हुए नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
दाउदनगर के मामा चौराहे पर बने एक परिसर के बेसमेंट स्थित दुकानों में अब भी पानी भरा है। सोमवार को दुकानदार पानी से खराब हुए सामान को बाहर निकालते नजर आए। मनजीत सिंह की कुर्सियों और अन्य सामान की मरम्मत का काम बाढ़ के पानी में बर्बाद हो गया। वहीं, जितेंद्र शुक्ला की किराना दुकान में रखा सामान भी पानी की भेंट चढ़ गया। दोनों दुकानदार अपनी मेहनत की कमाई को इस तरह बर्बाद होता देख मायूस हैं। कमोवेश यही स्थिति क्षेत्र के दुकानदारों की है। पानी उतरने के बाद अब उनके सामने दुकान की सफाई करने और दोबारा कारोबार शुरू करने की चुनौती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।