{"_id":"6a75efa39928d9de2c0dd7e7","slug":"video-auto-rickshaw-plunges-into-water-filled-pit-with-passengers-five-rescued-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सवारियों के साथ पानी से भरे गड्ढे में समा गया ऑटो, पांच लोगों को बचाया; किशोरी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सवारियों के साथ पानी से भरे गड्ढे में समा गया ऑटो, पांच लोगों को बचाया; किशोरी की हालत गंभीर
आगरा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर जलभराव के बीच से गुजर रहा ऑटो गड्ढे में जाकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो में बैठे पांच लोग पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। माैके पर चीखपुकार मच गई। माैके पर माैजूद लोगों को गड्ढे से बाहर निकाल लिया। एक किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना एत्माद्दाैला के पीलाखार की पुलिया के पास नगला बिहारी गांव में सड़क पर जलभराव हो रखा था। शुक्रवार को एक ऑटो जलभराव के बीच से गुजर रहा था। तभी हादसा हुआ। ऑटो का पहिया गड्ढे में जाते ही अनियंत्रित हो गया। ऑटो पलट गया। इससे उसमें सवार पांच लोग पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढा इतना गहरा था कि लोग ऑटो समेत पानी में डूबने लगे। लोगों ने चीखपुकार सुन माैके की ओर दाैड़ लगा दी। आननफानन में राहत बचाव कार्य शुरू करते हुए लोगों को गड्ढे से बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। हाइड्रा चालक योगेश यादव ने बहादुरी दिखाते ऑटो को बाहर निकाला। लोगों की जान बचाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।