{"_id":"6a8c6c399f0a5247440b850f","slug":"video-apprehension-of-encroachment-on-municipal-land-in-lashkarpur-signboard-installed-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लश्करपुर में निगम की जमीन पर कब्जे का अंदेशा, लगाया बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लश्करपुर में निगम की जमीन पर कब्जे का अंदेशा, लगाया बोर्ड
आगरा के सुल्तानगंज कर्बला क्षेत्र स्थित लश्करपुर में नगर निगम की गाटा संख्या 70 में जमीन है। इस पर भू माफिया की नजर होने और कब्जे के अंदेशे पर नगर निगम की टीम ने स्वामित्व का बोर्ड लगाया। प्रभारी संपत्ति एवं सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने शिकायत पर राजस्व निरीक्षक शालिनी सिंह को मौके पर जाकर भूमि की स्थिति देखने और निगम की संपत्ति की सुरक्षा के निर्देश दिए। राजस्व निरीक्षक वैभव यादव और नगर निगम की टास्क फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर नगर निगम ने सार्वजनिक रूप से अपना स्वामित्व जताया ताकि कोई अवैध कब्जा न कर सके। सहायक नगरआयुक्त श्रद्धा पांडेय ने बताया कि नगर निगम की जमीन पर यदि किसी व्यक्ति द्वारा कब्जा करने, निर्माण कराने अथवा भूमि को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का प्रयास किया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बोर्ड लगाए जाने से निगम की भूमि को लेकर स्थिति भी स्पष्ट हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।