{"_id":"6aec319568086301360846a2","slug":"video-agra-buddha-vihar-theft-25-kg-gautam-buddha-statue-stolen-near-police-post-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बुद्ध विहार का ताला तोड़कर गौतम बुद्ध की 25 किलो की प्रतिमा चोरी, चौकी से 250 मीटर दूर वारदात; भीम आर्मी का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बुद्ध विहार का ताला तोड़कर गौतम बुद्ध की 25 किलो की प्रतिमा चोरी, चौकी से 250 मीटर दूर वारदात; भीम आर्मी का हंगामा
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में हाथरस मार्ग स्थित मिलिंद बुद्ध विहार से चोर भगवान गौतम बुद्ध की करीब 25 किलो वजनी पीतल की प्रतिमा चोरी कर ले गए। चोरों ने दीवार फांदकर प्रतिमा गृह का ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल टेढ़ी बगिया पुलिस चौकी से करीब 250 मीटर की दूरी पर है। घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए करीब दो घंटे तक प्रदर्शन और नारेबाजी की। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
हाथरस मार्ग स्थित मिलिंद बुद्ध विहार करीब 40 वर्ष पुराना है। इसकी देखरेख भंते प्रज्ञा रतन जी करते हैं। भंते पुरन मल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने बुद्ध वंदना की थी। इसके बाद मुख्य द्वार पर ताला लगाकर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब वह बुद्ध विहार पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर प्रतिमा गृह का ताला टूटा मिला। वहां से भगवान गौतम बुद्ध की पीतल की प्रतिमा गायब थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलने पर भीम आर्मी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सम्राट और केवल सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। बहुजन समाज पार्टी के पार्षद डॉ. यशपाल सिंह और पूर्व पार्षद होरीलाल बघेल भी समर्थकों के साथ पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चोरी की घटना पर नाराजगी जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।