{"_id":"6aad048e075ff586040017e2","slug":"video-13-mobile-veterinary-units-deployed-in-agra-for-lumpy-disease-vaccinatio-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 13 मोबाइल वेटरनिटी यूनिट से लगेंगे लंपी संक्रमण बचाव के टीके, हर पंचायत में दो शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 13 मोबाइल वेटरनिटी यूनिट से लगेंगे लंपी संक्रमण बचाव के टीके, हर पंचायत में दो शिविर
आगरा। लंपी संक्रमण की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग ने 13 मोबाइल वेटरनिटी यूनिट (एमवीयू) लगाई हैं। उन्हें हर पंचायत में पहुंचकर शिविर लगाना है। उसमें लंपी की वैक्सीन, खुरपका-मुंहपका और बीमार पशु का उपचार करना है। अभी तक जिले में 1.22 लाख वैक्सीन लग चुकी हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. विपिन यादव ने बताया कि लंपी संक्रमण रोकने के जिले में 1.60 लाख वैक्सीन आई हैं। इन्हें लगाने के लिए गांव-गांव मोबाइल वेटरनिटी यूनिट जा रही हैं। वह रोस्टर के अनुसार हर गांव में पहुंच रही हैं। वहां शिविर लगाकर गोवंश का टीकाकरण करना हैं। जिले में 1.50 लाख गोवंश हैं। इसमें से 1.22 लाख गोवंश के टीकाकरण हो चुका है। संवाद
33 संक्रमित गोवंश, तीन दिन से नहीं आया नया केस
डॉ. विपिन यादव ने बताया जिले में 188 गोवंश लंपी की चपेट में आए थे। उनमें से उपचार के बाद 155 गोवंश को सही हो चुके हैं। अभी भी 33 गोवंश संक्रमित हैं। उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात है कि तीन दिन से कोई नया केस नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।