तेलंगाना एक्सप्रेस से गांजा लेकर दिल्ली जा रहीं तीन महिलाओं और एक युवक को आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 30 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 2.70 लाख रुपये है। चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। जीआरपी कैंट के प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि इसके पहले दिल्ली के राहुल और सोनू नामक सरगना के नाम प्रकाश में आ चुके हैं। ये दोनों कैरियरों को पांच से दस हजार रुपये प्रति चक्कर के हिसाब से देकर गांजा मंगवाते हैं।
21 February 2021
20 February 2021
20 February 2021
20 February 2021
20 February 2021
19 February 2021
19 February 2021
19 February 2021
19 February 2021
19 February 2021