Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy Vehicles on Agra Highway Put Schoolchildren and Commuters at Risk, Parents Demand Action

यूपी: हाईवे पर मौत बनकर दौड़ रहे ट्रक और डंपर, स्कूल जाते बच्चों की जान पर खतरा, कब जागेंगे अफसर?

Fri, 20 Nov 2026 01:13 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 20 Nov 2026 01:13 PM IST
सार

400 करोड़ रुपये खर्च कर उत्तरी बाईपास बनाए जाने के बावजूद भारी वाहन शहर के हाईवे एनएच-19 से गुजर रहे हैं। तेज रफ्तार ट्रक, डंपर और ट्रॉले स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। हाईवे के आसपास के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण और स्कूल समय में अलग यातायात व्यवस्था की मांग की है।

 

विज्ञापन
Heavy Vehicles on Agra Highway Put Schoolchildren and Commuters at Risk, Parents Demand Action
आगरा- दिल्ली हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चार सौ करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी उत्तरी बाईपास पर जाने के बजाय भारी वाहन मौत बनकर शहर की हाईवे (एनएच-19) पर दौड़ रहे हैं। हर दिन हादसों के बाद भी अफसर चुप्पी साधे हैं। हाईवे के आसपास के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के परिजन भी दहशत में रहते हैं। अभिभावकों का कहना है कि अफसरों को जनता की जिंदगी की कोई परवाह नहीं है। भारी वाहनों के न रुकने से कोई परिवार का मुखिया खो रहा है तो किसी के बुढ़ापे की लाठी छिन रही है।
विज्ञापन



रामबाग निवासी अभिभावक शैडी ने बताया कि स्कूल आने-जाने के समय हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही रुकनी चाहिए। ट्रक और डंपर तेज गति से निकलते हैं, जिससे बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाते समय डर बना रहता है। प्रशासन को स्कूल समय में भारी वाहनों के लिए अलग व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। 
विज्ञापन


नलकूप कॉलोनी निवासी गौरव गंगवार ने बताया कि शहर में जिन भारी वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं है, वे आखिर अंदर कैसे आ रहे हैं, इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। पुलिस और यातायात विभाग अगर सख्ती करें तो अनावश्यक रूप से शहर में आने वाले ट्रक और डंपर रोके जा सकते हैं। जिन वाहनों का शहर से कोई काम नहीं है, उन्हें वैकल्पिक मार्ग पर भेजने की व्यवस्था होनी चाहिए। यह सब पुलिस की मिलीभगत से प्रवेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विकास निवासी अनुज शर्मा ने बताया कि आए दिन बड़े वाहनों की चपेट में आने से लोगों की जान चली जाती है। भारी वाहनों के तेज हॉर्न और तेज रफ्तार से दोपहिया वाहन चलाने वाले कई बार घबरा जाते हैं। उनका संतुलन बिगड़ जाता है। प्रशासनिक अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए भारी वाहनों की गति और आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण करना चाहिए ताकि हादसों को रोका जा सके। 

खंदारी निवासी शशांक ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर करने की जरूरत है। हाईवे से गुजरते समय सबसे ज्यादा डर भारी वाहनों की तेज रफ्तार को देखकर लगता है। बच्चों को स्कूल छोड़ने या लेने जाते समय भी सड़क पर ट्रक और डंपर तेजी से निकलते हैं। रात में स्थिति और खराब हो जाती है। प्रशासन को भारी वाहनों के लिए समय और मार्ग निर्धारित कर सख्ती से पालन कराना चाहिए। 

 कौशलपुर निवासी आकाश ने कहा कि नगला पदी में बच्चों को छोड़ने जाता हूं। सुबह के समय सड़कों पर अव्यवस्थित यातायात और अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। बच्चों को सुरक्षित समय पर स्कूल पहुंचाना एक चुनौती बन गया है। जाम में फंसने से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता है। हाईवे पर आने में मन में यही डर बना रहता है कि सुरक्षित घर पहुंच पाएंगे या नहीं। 

प्रह्लाद निवासी दहतोरा ने कहा कि दहतोरा से रोजाना अपनी बेटी को दयालबाग छोड़ने जाता हूं। रास्ते में पुल और हाईवे पर लगने वाले भीषण जाम के कारण भारी परेशानी होती है। जाम से बचने और बेटी को समय पर स्कूल पहुंचाने के लिए हमें रोज घर से काफी जल्दी निकलना पड़ता है। हाईवे पर ट्रक और ट्राॅला तेज गति से दौड़ते हैं। इन पर किसी तरह की रोक नहीं है। प्रशासनिक अधिकारी खुद गाड़ियों में बैठकर निकलते हैं। उनके साथ पुलिसकर्मी रहते हैं। इस कारण सुरक्षित चले जाते हैं। आम जनता की तरह जाएं तो उन्हें भी डर लगने लगेगा।

कारगिल निवाली उमेश ने कहा कि आईएसबीटी के पास स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं। उन्हें सुबह छोड़ने जाते हैं। इसके लिए हाईवे पर आना पड़ता है। सिकंदरा पहुंचते ही डर लगने लगता है। ट्रक, ट्राॅला और टैंकर से हादसे का खतरा बना रहता है। दोपहर में जब छुट्टी होती है, तब इनकी संख्या बढ़ जाती है। हाईवे पर लोगों की भीड़ भी रहती है। कब लोगों की जिंदगी चली जाए, तय नहीं रहता। इसके बावजूद अफसर सिर्फ कागजी बातें करते रहते हैं। 


धनौली के रहने वाले रॉबी का कहना है कि प्रशासन को हाईवे पर लोगों की जिंदगी को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा देनी चाहिए। उत्तरी बाईपास को क्या सिर्फ टैक्स के 400 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए बनाया गया था। उस पर जितनी रकम खर्च की गई, उसके बाद भी भारी वाहनों का न निकलना अफसरों को दिखता नहीं है। हादसों के बाद भी किस बात का इंतजार किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed