मथुरा के गोवर्धन में रविवार को परिक्रमा मार्ग के जतीपुरा में स्थित मुखारविंद मंदिर में चंदन सेवा के बाद गिरिराज जी को सवा लाख आम का भोग लगाया गया। इस अवसर पर गिरिराज महाराज का दरबार सुगंधित फूलों से सजाया गया। आम भोग मनोरथ की अनूठी छटा के दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव विभोर नजर आए। भक्तों ने गिरिराजजी प्रभु से कोरोना महामारी का नाश करने के लिए प्रार्थना की।
Followed