फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Lover kills HR in office, cuts off head, keeps it in his bag and...

Agra: ऑफिस में प्रेमी ने की HR की हत्या, सिर काट अपने बैग में रखा और..

Mon, 26 Jan 2026 03:04 PM IST
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Jan 2026 03:04 PM IST
Agra: Lover kills HR in office, cuts off head, keeps it in his bag and...
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। आगरा के थाना एत्माद्दौला स्थित जवाहर पुल पर 23 जनवरी की रात एक बजे युवती का सिर कटा शव बोरे में बंद मिला था। उसकी शिनाख्त पार्वती विहार, टेढ़ी बगिया की मिंकी शर्मा (25) के रूप में हुई। 
वह संजय प्लेस के मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर स्थित प्राइवेट कंपनी में एचआर मैनेजर थीं। प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या त्रिकोणीय प्रेम के शक में की गई थी।
पुलिस ने बताया कि कंपनी के ही ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर विनय राजपूत ने मिंकी की हत्या कर शव को फेंका था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, मगर 6 महीने से मिंकी किसी और से भी बात करने लगी थी। यह बात विनय को नागवार लगी।पार्वती विहार निवासी अशोक शर्मा एक कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत हैं। उनकी तीन बेटियों में मिंकी सबसे छोटी थी। दो विवाहित हैं। छोटा भाई दीपक है। वह प्राइवेट जॉब करता है। उसकी 6 फरवरी की शादी है। मिंकी होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद संजय प्लेस में मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर एक कंपनी में एचआर थी। 23 जनवरी की दोपहर 2 बजे वो घर से निकली थीं। उन्होंने परिजन से भाई की शादी का कार्ड कूरियर करने के लिए जाने की बात कही थी।   रात आठ बजे तक नहीं आने पर परिजन ने तलाश की। फोन मिलाया, लेकिन वो बंद था। परिजन ऑफिस गए, मगर बंद मिला। रात 10 बजे थाना ट्रांस यमुना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।उधर, रात करीब 1 बजे लोगों ने जवाहर पुल पर एक बोरा पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें महिला का सिर कटा शव था। कपड़े भी नहीं पहने थी। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज से एक युवक स्कूटी पर बोरा लेकर जवाहर पुल की तरफ आता नजर आया। उधर, मृतका के परिजन भी तलाश में लगे थे। गुमशुदगी के आधार पर शनिवार देर रात पहचान होने पर पुलिस मृतका के ऑफिस पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज में विनय राजपूत बोरे को खींचकर ऑफिस से बाहर लेकर जाता नजर आया।
वह मिंकी के ही स्कूटर पर एमजी रोड और हाईवे पर लगे कैमरों में भी नजर आ गया। इससे पुलिस को पूरा अंदाजा हो गया कि हत्या उसी ने की है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि दबिश देकर आरोपी विनय राजपूत को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मिंकी से प्यार करता था। 
वह भी उससे शादी करना चाहती थी। दोनों ने अपने परिजन को भी बताया था। मगर छह महीने पहले उसे पता चला कि मिंकी किसी और से भी बात करती है। उससे मिलने भी जाती है। यह बात उसे खराब लगी। उसने मना किया तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। वह उससे रुपये भी लेती थी। शादी भी नहीं करने दे रही थी।पुलिस की पूछताछ में विनय ने बताया कि उसने मिंकी को घटना वाले दिन ऑफिस बुलाया। दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वह चाकू लेकर आया था। उसने मिंकी पर ताबड़तोड़ वार किए। गर्दन पर चाकू मारने से खून बहने लगा। वह जमीन पर गिर गई। उसने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। 
कूड़ा रखने वाली पॉलिथीन में शव को रखा। चाकू से काटकर सिर को धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद प्लास्टिक के बोरे में रख दिया। इसके ऊपर पार्सल पैक करने वाला टेप लपेट दिया। सिर को अपने बैग में रख लिया। मिंकी की ही स्कूटी पर रखकर जवाहर पुल तक आया। 
यमुना में फेंकना चाहता था। मगर बोरा उठा नहीं सका। राहगीरों के आने पर बोरा पटककर झरना नाला की तरफ भाग गया। वहां पर सिर, मोबाइल, मिंकी के कपड़ों और बैग को ठिकाने लगा दिया। शाहदरा के पास युवती की स्कूटी को छोड़ दिया। अपने दोस्त को बुलाकर घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ में मौसम हुआ सुहाना, निकली धूप

26 Jan 2026

अलीगढ़ में सुबह से ही खिली धूप

26 Jan 2026

सोनीपत: हत्या और लूटकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

26 Jan 2026

झांसी: महिलाओं के बीच हुई मारपीट, गुरसराय थाना क्षेत्र का मामला

26 Jan 2026

Rajasthan: अलवर में कला को सम्मान, भपंग वादक गफरू दीन मेवाती को केंद्र सरकार ने दिया पद्मश्री पुरस्कार

26 Jan 2026
विज्ञापन

कानपुर देहात में किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

26 Jan 2026

Rishikesh: बसंतोत्सव की भजन संध्या में मैथली ठाकुर ने गाए गढ़वाली गीत, सीएम ने कहा-गढ़वाल और कुमाऊं में खुलेंगे स्प्रिचुअल जोन

26 Jan 2026
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 25 हजार रुपये का इनामी खटमल मुठभेड़ में घायल, प्रेमिका के साथ की थी उसके पति की हत्या

25 Jan 2026

Meerut: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रोशनी से नहाया शहर घंटाघर, लोगों ने खरीदे तिरंगे

25 Jan 2026

Meerut: भारत विकास परिषद मेरठ शाखा की ओर से आयोजित हुआ सुंदरकांड का पाठ

25 Jan 2026

Meerut: महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया फीचर फिल्म गोदान का पोस्टर रिलीज

25 Jan 2026

Meerut: चेकिंग कर रही पुलिस के सामने टोल बैरियर तोड़कर भागा कार चालक

25 Jan 2026

गणतंत्र दिवस को लेकर साढ़ पुलिस अलर्ट, शराब ठेकों पर मारा छापा, दी चेतावनी

25 Jan 2026

एसएल मेमोरियल एकेडमी के वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक

25 Jan 2026

Narmada Jayanti 2026: मां नर्मदा के दर्शन को उमड़े लाखों भक्त, हेलिकॉप्टर से बरसाए गए फूल

25 Jan 2026

श्रीनारायण सिंह महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा कल, तैयारियां पूरी

25 Jan 2026

तिरंगे रंग में रंगी भीतरगांव घाटमपुर की बाजार

25 Jan 2026

तिरंगे की रोशनी में नहाया भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

25 Jan 2026

फगवाड़ा में शिव सेना बाल ठाकरे (शिंदे) ने की नियुक्तियां

फगवाड़ा में चाइना डोर की चपेट में आने से व्यक्ति घायल

Agra: प्रेमी विनय ने काटी प्रेमिका मिंकी की गर्दन, बोरे में मिली बिना सिर और कपड़ों की लाश

25 Jan 2026

ग्रेटर नोएडा: आईटीएस कॉलेज में पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का आयोजन

25 Jan 2026

Padma Shri 2026: भगवान दास रैकवार को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान की घोषणा

25 Jan 2026

वनखंडेश्वर चौराहे पर पाइपलाइन टूटने से बहता रहा पानी

25 Jan 2026

कानपुर: आनंद धाम मंदिर में 22वां मंगल पाठ एवं त्रिशूल उत्सव मनाया

25 Jan 2026

परिवार परिचय सम्मेलन में 117 युवक-युवतियों ने कराया पंजीकरण

25 Jan 2026

कानपुर: चार बीघा में हो रही अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त, गंगा एन्क्लेव सील

25 Jan 2026

Banswara: वंदे मातरम् के 150 वर्ष, बांसवाड़ा में पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंज उठा शहर; देखें वीडियो

25 Jan 2026

खुलेआम जलाया जा रहा कूड़ा, नगर निगम के रोजाना कूड़ा उठाने के दावे साबित हो रहे फेल

25 Jan 2026

बीडी विकास विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

25 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed