{"_id":"6ac75ccb505be8032904d536","slug":"video-tb-free-india-campaign-shimla-harish-janartha-ddu-ripon-awareness-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: विधायक हरीश जनारथा बोले- टीबी-मुक्त भारत के संकल्प के लिए जनभागीदारी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: विधायक हरीश जनारथा बोले- टीबी-मुक्त भारत के संकल्प के लिए जनभागीदारी जरूरी
Ankesh Dogra
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:35 PM IST
Link Copied
डीडीयू रिपन अस्पताल शिमला में टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने टीबी की रोकथाम, समय पर जांच और उपचार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को टीबी के लक्षणों और इससे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना जरूरी है।
विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि टीबी के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने टीबी को मात दे चुके लोगों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
टीबी को मात देने वाले बने जागरूकता के दूत
कार्यक्रम के दौरान उन ‘टीबी के सच्चे सिपाहियों’ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्वयं टीबी जैसी बीमारी को मात दी है। अब ये लोग हर घर, पंचायत और वार्ड तक पहुंचकर लोगों को टीबी से बचाव और बीमारी के प्रति जागरूकता का संदेश दे रहे हैं।
विधायक ने इन जागरूकता योद्धाओं के समर्पण और सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग टीबी-मुक्त भारत के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने आमजन से अपील की कि टीबी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें, समय पर जांच करवाएं और चिकित्सकीय उपचार पूरा करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश को टीबी-मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।