{"_id":"6ad712152ac4666abf0db7a9","slug":"video-shimla-under-19-open-state-chess-championship-150-players-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला में अंडर-19 और ओपन राज्य शतरंज चैंपियनशिप के मुकाबले शुरू, 150 खिलाड़ी ले रहे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में अंडर-19 और ओपन राज्य शतरंज चैंपियनशिप के मुकाबले शुरू, 150 खिलाड़ी ले रहे भाग
Ankesh Dogra
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:32 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में मंगलवार को अंडर-19 और ओपन राज्य शतरंज चैंपियनशिप के दूसरे दिन के मुकाबले शुरू हो गए। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 150 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन राज्य शतरंज संघ (एचपीएससीए) और जिला शिमला शतरंज संघ (डीएससीए) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को ओपन और बालक वर्ग में तीन-तीन राउंड, जबकि बालिका वर्ग में दो राउंड खेले गए थे। मंगलवार को प्रतियोगिता के शेष मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। इन मुकाबलों के बाद चैंपियनशिप के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चैंपियनशिप के दोनों वर्गों के लिए कुल 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।
एचपीएससीए के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना संघ की प्राथमिकता है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका उत्साह, अनुशासन और खेल भावना प्रदेश में शतरंज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
प्रतियोगिता के पहले दिन एचपीएससीए के सीईओ केके सकलानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एचपीएससीए के महासचिव संजीव ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजीवन सरस्वत सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।