{"_id":"6ae1f0b22d0d4f9fba0431cc","slug":"video-shimla-paintings-and-craftwork-at-the-exhibition-caught-the-attention-of-visitors-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: प्रदर्शनी में चित्रकला और क्राफ्ट वर्क ने आकर्षित किया दर्शकों का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: प्रदर्शनी में चित्रकला और क्राफ्ट वर्क ने आकर्षित किया दर्शकों का ध्यान
शिमला के के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के ललित कला हॉल में आयोजित समूह कला प्रदर्शनी में चित्रकला और क्राफ्ट वर्क दर्शकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। शिमला अटेलिएर की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में आठ कलाकारों की करीब 80 कलाकृतियां प्रदर्शित की गई है। इसमें दर्शकों को मूर्तिकला से लेकर प्रिंटमेकिंग तक कला के विभिन्न रूपों को एक ही छत के नीचे देखने का अवसर मिल रहा है। चित्रकार विकास रॉ ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के साथ दर्शकों के साथ संवाद स्थापित करना और कला के प्रति रुचि बढ़ाना है। इसमें सभी कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता, व्यक्तिगत सोच और कलात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से अलग-अलग विषयों और माध्यमों को अभिव्यक्त किया है। इसमें भाग लेने वाले कलाकारों में आयुष, विरजुन, संदीप, दिव्या, हर्षिता, पल्लवी और अमिता शामिल है। यह प्रदर्शनी 31 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।