{"_id":"68b1935dd29d15aec202c9ea","slug":"video-shimla-girls-of-lakkar-bazaar-school-learnt-self-defence-techniques-2025-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: लक्कड़ बाजार स्कूल की छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: लक्कड़ बाजार स्कूल की छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
रोटरी क्लब शिमला की ओर से शुक्रवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कर बाजार में खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्राओं के लिए विभिन्न तरह की खेल गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें 220 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कराटे ब्लैक बेल्ट विशेषज्ञ मुस्कान ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया और उन्हें सतर्क व आत्मविश्वासी रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्राओं के लिए स्पून रेस, गुब्बारा रेस, एक पैर की दौड़, बोरा रेस और रस्साकशी जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनसे छात्राओं में जोश और खेल भावना देखने को मिली। अंत में प्रधानाचार्य सुमन मच्छान और मुस्कान को रोटरी कुब शिमला की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस अवसर पर रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष रोटेरियन करण बंबा और रोटेरियन रजत कपूर विशेष रूप से मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।