फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Couple found hanging in a room; incident came to light after the deceased's son called 112, causing a stir in

कमरे में फंदे से लटका मिला दंपती: मृतक के बेटे की 112 पर कॉल से सामने आया मामला, क्षेत्र में सनसनी

Mon, 26 Oct 2026 07:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 07:37 PM IST
सार

पति-पत्नी के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। मामले की सूचना मृतक के बेटे ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन
Couple found hanging in a room; incident came to light after the deceased's son called 112, causing a stir in
दंपती ने की खुदकुशी(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के राजगढ़ के मियोग गांव में किराये के कमरे में रह रहे एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार को दोनों के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। मामले की सूचना मृतक के बेटे ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मृतकों की पहचान कोटला मांगण निवासी अजय (27) और बाग धमनिया निवासी ममता (33) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

किराये के कमरे में रह रहे थे दोनों
दोनों पिछले करीब एक महीने से ग्राम पंचायत कोठिया जाजर के मियोग गांव में किराये के कमरे में साथ रह रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चिकित्सकों की सलाह पर पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि ममता के दो बेटे हैं। एएसपी नरेंद्र ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed