{"_id":"6ac21be018167e4b880ecc53","slug":"video-shimla-anand-mela-bengali-traditional-food-sharad-navratri-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला में सजा बंगाली व्यंजनों का स्वाद, आनंद मेले में स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने लिया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में सजा बंगाली व्यंजनों का स्वाद, आनंद मेले में स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने लिया लुत्फ
Ankesh Dogra
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:56 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला में रविवार को बंगाली संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू ने लोगों को अपनी ओर खींचा। कालीबाड़ी हाल में शिमला बंग्य सम्मेलनी की ओर से आनंद मेले का आयोजन किया गया। शारदीय नवरात्रों के अवसर पर आयोजित इस मेले में बंगाली महिलाओं ने अपने पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल सजाए। नगर निगम शिमला की उप महापौर उमा कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद मेले में पहुंचे लोगों ने अलग-अलग स्टालों पर बंगाल के पारंपरिक स्वाद का आनंद लिया। आनंद मेले में बंगाली महिलाओं की ओर से कई तरह के पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए थे। इनमें वेज चॉप, चॉप मुरी, दही वड़ा, गोलगप्पे, लुच्छी-आलू और कलाकंद सहित अन्य व्यंजन शामिल रहे। मेले में इन व्यंजनों को चखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी पहुंचे। लोगों ने बंगाली व्यंजनों के स्वाद की जमकर सराहना की। पारंपरिक तरीके से तैयार किए गए व्यंजनों ने मेले में आने वाले लोगों के लिए इसे खास बना दिया। शिमला बंग्य सम्मेलनी की ओर से यह आनंद मेला हर वर्ष शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले आयोजित किया जाता है। मेले के माध्यम से बंगाली समुदाय की पारंपरिक संस्कृति और खान-पान से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को रूबरू होने का अवसर मिलता है। रविवार को आयोजित मेले में लोगों की अच्छी भागीदारी रही। बंगाली व्यंजनों के अलग-अलग स्वाद का आनंद लेने के साथ लोगों ने मेले के माहौल का भी लुत्फ उठाया। आनंद मेले ने शिमला में बंगाली संस्कृति, परंपरा और खान-पान की झलक पेश की। खास तौर पर पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।