{"_id":"6af83d13c2dd71a31609f4fd","slug":"video-sehhal-fair-sports-competitions-kabaddi-shoghi-shimla-2026-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: सैहल मेले में कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: सैहल मेले में कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
Ankesh Dogra
Updated Sat, 14 Nov 2026 04:20 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के उपनगर शोघी से लगते सैहल में शनिवार को दो दिवसीय मेले का आयोजन शुरू हुआ। मेले के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इनमें कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम दिखाया।
मेले में खेल गतिविधियों के साथ-साथ खरीदारी और खानपान की भी विशेष व्यवस्था की गई है। यहां खाने-पीने के सामान से लेकर विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोग खरीदारी का आनंद ले रहे हैं।
आयोजन समिति के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि मेले में लोगों के मनोरंजन और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
इनमें कबड्डी, शतरंज, रस्साकशी, बैडमिंटन और घड़े की निशानेबाजी जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन खेलों में प्रतिभागी उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं।
सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और विजेताओं को 500 रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
मेले के माध्यम से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ लोगों को मनोरंजन और आपसी मेलजोल का अवसर भी मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।