{"_id":"6afea9c0fd3e78886202007c","slug":"video-painting-exhibition-begins-at-gaiety-theatre-artworks-by-three-artists-captivate-minds-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: गेयटी थियेटर में शुरू हुई चित्रकला प्रदर्शनी, तीन चित्रकारों की कलाकृतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: गेयटी थियेटर में शुरू हुई चित्रकला प्रदर्शनी, तीन चित्रकारों की कलाकृतियों ने मोहा मन
शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर स्थित टेवरन हॉल में चंडीगढ़ के तीन चित्रकारों की कला का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। गुरुवार को तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी ‘त्रिवेणी’ का शुभारंभ उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने किया। प्रदर्शनी में राखी उन्मनी सिंह, शिल्पी सिंह पटेल और केआर कोहली की आकर्षक कलाकृतियां कला प्रेमियों के लिए प्रदर्शित की गई हैं। इस अवसर पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने प्रदर्शनी में सजी सभी कलाकृतियों का अवलोकन किया और चित्रकारों की रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने तीनों कलाकारों को इस पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां शहरवासियों को दूसरे शहरों के कलाकारों से रूबरू होने का अवसर देती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।