{"_id":"6aff0e8f7907d097520cae44","slug":"meritorious-students-felicitated-at-the-annual-function-of-chaura-maidan-school-shimla-news-c-19-sml1002-822511-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चौड़ा मैदान स्कूल में वार्षिक \nसमारोह में नवाजे गए मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चौड़ा मैदान स्कूल में वार्षिक समारोह में नवाजे गए मेधावी
विज्ञापन
छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उपनिदेशक निशा भलूनी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय उच्च विद्यालय चौड़ा मैदान में वीरवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बीते शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा भलूनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ गीत के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अध्यापिका ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें हिमाचली नाटी, पंजाबी भांगड़ा और राजस्थानी नृत्य सहित कई अन्य प्रस्तुतियां शामिल रहीं। स्कूल की मुख्य अध्यापिका प्रेरणा पूर्ण ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुनीता सुगंटा, सुमन चंदेल, पंकज शर्मा, मोंटी ठाकुर, दिग्विजय सिंह सहित एसएमसी के सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में यह विद्यार्थी हुए सम्मानित
समारोह में शैक्षणिक क्षेत्र में कक्षा तीसरी से कार्तिक और अदिति, चौथी से रुद्र और ध्रुव, पांचवीं से रीतू और मनदीप, छठी से आदित्य राज और वरुण, सातवीं से लकी ठाकुर और दिव्या, आठवीं से काजल और विक्की ठाकुर, नौवीं से संयम और सुषमा तथा दसवीं से लतिका और पारस को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किए हैं।