{"_id":"6b01402d7c2e3455fb0942ce","slug":"video-comments-on-operation-sindoor-heat-up-politics-bjp-submits-memorandum-to-governor-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
विधानसभा के धर्मशाला सत्र में ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सशस्त्र सेनाओं और राफेल विमान को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद अब लोकभवन पहुंच गया है। भाजपा ने शनिवार को इस मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर राजस्व मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाई है। साथ ही विवादित टिप्पणियों को विधानसभा की कार्यवाही से हटाने और पूरे प्रकरण की जांच करवाने की मांग की है। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा में नियम-67 के तहत किसी अन्य विषय पर चर्चा के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सशस्त्र सेनाओं, ऑपरेशन सिंदूर और राफेल को लेकर टिप्पणियां कीं। भारद्वाज ने कहा कि सदन में इन टिप्पणियों को न तो रोका गया और न ही इन्हें विधानसभा की कार्यवाही से हटाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।