{"_id":"690ef89f0704f4f0eb0a174b","slug":"video-cm-sukhvinder-sukhu-retorted-to-anurag-thakur-statement-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने सांसद अनुराग ठाकुर के बयान पर किया पलटवार, जानें क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने सांसद अनुराग ठाकुर के बयान पर किया पलटवार, जानें क्या बोले
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:30 PM IST
Link Copied
पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सांसद अनुराग ठाकुर के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने भाजपा में गुटबाजी के सवाल पर कहा था कि हम पांच पांडव हैं, जो कौरवों पर भारी पड़ेंगे। सीएम सुक्खू ने कहा कि पांच गुटों में बंटी भाजपा अपने आप को पांच पांडव कह रही है। पांडवों ने तो अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। भाजपा से ये पूछा जाना चाहिए कि क्या हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई लड़ी, क्या 1500 करोड़ घोषित होने के बाद भाजपा प्रधानमंत्री के पास गई है? यह सिर्फ दिखावा करते हैं। अब अपनी नाकामी को छिपाने के लिए कलयुग के पांडव के रूप में अपने आप को प्रदर्शित करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि पांडव सत्य की लड़ाई लड़ते थे, अधिकारों की लड़ाई लड़ते थे। भाजपा झूठ की लड़ाई लड़ रही है और पांच गुटों में से अपने-अपने गुट को हावी करने के लिए इस तरह के राजनीतिक षड्यंत्र कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के पास जाए और अगर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश मंत्रिमंडल को आपदा प्रभावितों की मदद के लिए जाना पड़े तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। भाजपा यह सब ध्यान बांटने के लिए कर रही है। सीएम ने कहा कि अनुराग ठाकुर के समर्थन में मंडी में नारे लग रहे थे और जयराम ठाकुर कह रहे थे कि मैंने 10 में से 9 सीटें लाई हैं। इससे साफ है कि गुटों में भाजपा बंटी हुई है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा को प्रदेश हित व अधिकारों की बात करनी चाहिए। पिछली जयराम सरकार ने जो प्रदेश की संपदा को नीलाम किया है, उसके तथ्य सबसे सामने लाने जा रहे हैं। किस तरह केंद्र के साथ डबल इंजन की सरकार कह कर अपने अधिकार बेचे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि बिहार में लोग सोच-समझकर वोट देंगे कि किसके हाथ में सत्ता देनी है।
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी ने तथ्यों के आधार पर बातें कहीं हैं और चिंता व्यक्त की है। कहा कि जो भी सवाल नेता विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग पर उठाए गए हैं, आयोग को तथ्यों के साथ सफाई देनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।