{"_id":"6af048420350efed790bcc90","slug":"video-cm-sukhvinder-singh-sukhu-celebrates-diwali-with-police-personnel-at-dhalli-chowk-shimla-2026-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: ढली चौक पर अचानक रुका मुख्यमंत्री का काफिला, पुलिस जवानों के बीच पहुंचकर दी दीपावली की शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: ढली चौक पर अचानक रुका मुख्यमंत्री का काफिला, पुलिस जवानों के बीच पहुंचकर दी दीपावली की शुभकामनाएं
Ankesh Dogra
Updated Sun, 08 Nov 2026 03:32 PM IST
Link Copied
दीपावली के त्योहार पर जहां लोग अपने परिवारों के साथ खुशियां मना रहे थे, वहीं सड़कों पर ड्यूटी निभा रहे पुलिस जवान यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे थे। इसी बीच मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन जवानों के बीच पहुंचकर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
मशोबरा से लौटते समय मुख्यमंत्री का काफिला अचानक ढली चौक पर रुक गया। मुख्यमंत्री स्वयं अपनी गाड़ी से नीचे उतरे और वहां यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिस जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ कुछ समय बिताया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के प्रति पुलिस जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान भी पुलिस कर्मी अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करते हैं।
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद पुलिस जवानों को मिठाइयां, फल और पटाखे वितरित किए। अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पुलिस जवान भी उत्साहित नजर आए।
मुख्यमंत्री की इस पहल ने त्योहार के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के योगदान को सम्मान देने और उनके साथ खुशियां साझा करने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।