फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News ›   Leopard that killed a three-year-old child caged

Rajasthan: तीन साल के मासूम का हत्यारा लेपर्ड आखिर पिंजरे में कैद, रक्षाबंधन से पहले उजड़ा था परिवार का चिराग

Sun, 23 Aug 2026 04:29 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 04:29 PM IST
Leopard that killed a three-year-old child caged
Rajasthan News: सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व की फलौदी रेंज के गांवों में दहशत का पर्याय बने लेपर्ड को आखिरकार वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया है। यही वह लेपर्ड बताया जा रहा है, जिसने बीते गुरुवार रात दुमोदा गांव में घर के आंगन से तीन साल के मासूम दिलखुश बैरवा को अपना शिकार बना लिया था। लेपर्ड के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों और वन विभाग ने राहत की सांस ली है।

दरअसल, गुरुवार रात दुमोदा गांव में परिवार के बीच आंगन में खेल रहे तीन साल के मासूम दिलखुश को लेपर्ड घर की दहलीज से उठा ले गया था। बाद में गांव के नजदीक पहाड़ी पर झाड़ियों में बच्चे का शव मिला था। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश देखने को मिला था और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था।

40 से ज्यादा कैमरे और केज ट्रैप, 24 घंटे चला ऑपरेशन
पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों की समझाइश तथा ग्रामीणों की मांगों पर सहमति बनने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद वन विभाग ने हमलावर लेपर्ड को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया। दुमोदा, कैलाशपुरी और आसपास के क्षेत्रों में 40 से ज्यादा कैमरा ट्रैप और केज ट्रैप लगाए गए। रेस्क्यू टीम को भी 24 घंटे तैनात रखा गया।

कई दिनों की निगरानी के बाद पिंजरे में फंसा लेपर्ड
लगातार निगरानी और कई दिनों की मेहनत के बाद आखिरकार लेपर्ड वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। लेपर्ड के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी राहत महसूस की है।

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश
तीन साल का दिलखुश चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। परिवार ने देवी-देवताओं की मन्नतों के बाद चार बेटियों के बाद दिलखुश को पाया था। लेकिन रक्षाबंधन से महज आठ दिन पहले लेपर्ड के हमले ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। भाई की कलाई पर राखी बांधने का सपना संजोए बैठी चारों बहनों का सपना भी टूट गया।

अधिकारियों की टीम ने संभाला मोर्चा
रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह के मुताबिक, फलौदी रेंज के दुमोदा और कैलाशपुरी गांवों में लेपर्ड की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए लगातार निगरानी और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। विभाग की सतर्कता और अथक प्रयासों के चलते लेपर्ड को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया।

पीड़ित परिवार से मिले DFO, सुरक्षा का दिया भरोसा
डीएफओ मानस सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर पूरे क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की गई है।

यह भी पढ़ें: संध्या आरती के बीच शक्तिपीठ मां चंडिका के गर्भगृह में घुसा गंगा का पानी, प्रवेश द्वार पर बाढ़ की दस्तक

फिलहाल लेपर्ड के पिंजरे में कैद होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन रणथंभौर से सटे गांवों में लगातार बढ़ रही लेपर्ड की दस्तक वन विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और वन विभाग के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रोहतक में विश्व कुश्ती में 5 पदक जीतकर लौटी टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत, कोच प्रदीप का मोरखेड़ी के ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

23 Aug 2026

फिरोजपुर के खाई रोड पर फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई, तीन क्विंटल खराब मिठाई मौके पर नष्ट

पंजाब यूथ रन में दौड़ा जालंधर, सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा

23 Aug 2026

टोहाना में सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंचे कांग्रेस विधायक परमवीर, बोले- मांगें जायज, विधानसभा में उठाऊंगा आवाज

23 Aug 2026

नारनौल में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पहली मालगाड़ी को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन

अमेरिका में बेगोवाल के युवक की गोली मारकर हत्या, पिज्जा डिलीवरी के दौरान उतारा मौत के घाट

मंडी: चिट्टे के खिलाफ टिहरा में 1 सितंबर से युवा संवाद अभियान, खेल और मैराथन से युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल

23 Aug 2026
विज्ञापन

बौद्ध संग्रहालय में ललितार्चन प्रदर्शनी, उमड़ी भीड़

23 Aug 2026

जींद में जिला कारागार में मनाया रक्षाबंधन, कैदियों को दिलाई नशामुक्ति की प्रतिज्ञा

23 Aug 2026

CG: नेशनल हाईवे के बीचों-बीच खड़ा हो गया जंगली हाथी, वाहनों की लगी लंबी कतार; घंटों थमा रहा ट्रैफिक

23 Aug 2026

कानपुर के जाजमऊ में जेके चौराहा पर रुपये न देने पर मां-बेटे को पीटा

23 Aug 2026

अंबेडकरनगर में 12 केंद्रों पर शुरू हुई अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा

23 Aug 2026

नारनौल में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी, स्थानीय नेताओं का पहुंचना शुरू

सुखना लेक पर मैराथन का आयोजन

पठानकोट में बारिश शुरू, बदला मौसम

फतेहाबाद के कुलां में श्मशान भूमि में मानव सेवा समिति ने लगाए फलदार और छायादार पौधे

23 Aug 2026

यमुनानगर में डीएवी गर्ल्स कॉलेज के पास कार में लगी आग, परिवार बाल-बाल बचा

23 Aug 2026

कानपुर में करोड़ों की लागत से बने अमृत सरोवर बदहाल

23 Aug 2026

राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, VIDEO

23 Aug 2026

ललितपुर के ग्राम पंचायत बंट में नहीं है श्मशान घाट, बारिश के बीच खुले में करना पड़ा अंतिम संस्कार

23 Aug 2026

यमुनानगर में सफाई कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन आमने-सामने, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

23 Aug 2026

बहादुरगढ़ में रात में कूड़ा उठाने पहुंचे प्रशासन के खिलाफ भड़के हड़ताली कर्मचारी, दी गिरफ्तारी

पानीपत में सावन के चौथे रविवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, तड़के हुई मंगल आरती

23 Aug 2026

बहादुरगढ़ में सुबह-सुबह शुरू हुई बारिश

हरदा में बड़ा हादसा टला: जलती रसोई में घुसे विधायक अभिजीत शाह, सिलेंडर बाहर निकाल बचाई 265 बच्चों की जान

23 Aug 2026

Ujjain: पुत्रदा एकादशी पर भस्म आरती में आकर्षक शृंगार में सजे बाबा महाकाल, जय श्री महाकाल के उद्घोष गूंजे

23 Aug 2026

VIDEO: डीएम मनीष कुमार ने बीटेक छात्रों को सामाजिक विकास में इंजीनियरों की भूमिका पर दिया व्याख्यान

23 Aug 2026

कुएं में जहरीली गैस से तीन की मौत, मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी; VIDEO

22 Aug 2026

चकिया तहसील में लेखपालों का धरना, एंटी करप्शन कार्रवाई के विरोध में गरजे कर्मचारी; VIDEO

22 Aug 2026

कैली चौराहे पर युवक की पिटाई, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार; VIDEO

22 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed