फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Floodwater Enters Shaktipith Maa Chandika Temple Sanctum During Evening Aarti

Bihar: संध्या आरती के बीच शक्तिपीठ मां चंडिका के गर्भगृह में घुसा गंगा का पानी, प्रवेश द्वार पर बाढ़ की दस्तक

Sat, 22 Aug 2026 02:04 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 02:04 PM IST
सार

Bihar News: गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से मुंगेर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार शाम संध्या आरती के दौरान प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चंडिका स्थान के गर्भगृह में गंगा का पानी प्रवेश कर गया। मंदिर के निचले हिस्से और मुख्य प्रवेश द्वार तक पानी पहुंचने से श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Floodwater Enters Shaktipith Maa Chandika Temple Sanctum During Evening Aarti
मां चण्डिका स्थान में घुसा गंगा का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के साथ निचले इलाकों में पानी प्रवेश करने लगा है। शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चंडिका स्थान के गर्भगृह में भी गंगा का पानी प्रवेश कर गया। गर्भगृह के अलावा मंदिर के निचले हिस्से और प्रवेश द्वार तक पानी पहुंचने से मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


संध्या आरती के बीच गर्भगृह में घुसा पानी
चंडिका स्थान मंदिर के पुजारी नंद बाबा ने बताया कि शुक्रवार शाम मां की संध्या आरती चल रही थी। इसी दौरान गंगा का पानी गर्भगृह में प्रवेश कर गया। कुछ ही देर में पानी मंदिर के निचले हिस्से और मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंच गया। अचानक मंदिर परिसर में पानी आने से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भी चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ा तो श्रद्धालुओं की एंट्री पर लगेगी रोक
पुजारी नंद बाबा ने बताया कि यदि गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो मंदिर प्रशासन को मां के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगानी पड़ सकती है। मंदिर परिसर में पानी बढ़ने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bihar News: अनियंत्रित बस ने पांच की जान ली, पांच गंभीर; हाइवे किनारे ऑर्केस्ट्रा देख रहे थे, तभी आ गई मौत

हर साल आती है गंगा, इस बार बढ़ी चिंता
नंद बाबा ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के दौरान हर वर्ष चंडिका स्थान तक गंगा का पानी पहुंचता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान मां गंगा, मां सती से मिलने आती हैं। हालांकि, इस बार जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से मंदिर परिसर में जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की नजर अब गंगा के जलस्तर पर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed