बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan News: VHP welcomes anti-conversion bill, demands from central government to make similar law

Rajasthan News: धर्मांतरण विरोधी बिल का VHP ने किया स्वागत, केंद्र सरकार से भी ऐसा ही कानून बनाने की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Sep 2025 09:35 PM IST
Rajasthan News: VHP welcomes anti-conversion bill, demands from central government to make similar law
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राजस्थान विधानसभा में पारित राजस्थान विधिविरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025 का स्वागत किया है। परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने मंगलवार को जोधपुर में पत्रकार वार्ता कर कहा कि यह कानून समाज की सुरक्षा और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी अपील की कि ऐसा ही कठोर कानून पूरे देश में लागू किया जाए।
 
सबसे कठोर और प्रभावी प्रावधान
परांडे ने बताया कि फरवरी 2025 में प्रस्तुत बिल से भी अधिक कठोर इस विधेयक में कई सख्त प्रावधान किए गए हैं। जबरन लालच या धोखे से कराए गए धर्मांतरण पर 7 से 14 साल की सजा और ₹5 लाख का जुर्माना होगा। वहीं, नाबालिग, महिला, एससी-एसटी व दिव्यांगजनों के धर्मांतरण पर 10 से 20 साल की कैद और ₹10 लाख का जुर्माना तय किया गया है।
 
सामूहिक धर्मांतरण के मामले में 20 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा और न्यूनतम ₹25 लाख का जुर्माना होगा। विदेशी फंडिंग से कराए गए धर्मांतरण पर 10 से 20 साल की कैद और ₹20 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।
 
दोहराए गए अपराध पर आजीवन कारावास और ₹50 लाख तक का जुर्माना भी प्रावधानित है। खास बात यह है कि शादी के जरिए धर्मांतरण को अवैध घोषित किया जाएगा और धर्मांतरण कराने वाली संस्थाओं की संपत्ति जब्त करने तथा आवश्यकता पड़ने पर बुलडोजर कार्रवाई का प्रावधान भी शामिल है।
 
घर वापसी को नहीं माना जाएगा धर्मांतरण
विहिप नेता ने स्पष्ट किया कि घर वापसी को इस कानून के तहत धर्मांतरण नहीं माना जाएगा। इसके साथ ही धर्म परिवर्तन से 90 दिन पहले जिला कलेक्टर या एडीएम को सूचना देना अनिवार्य होगा। वहीं, धर्माचार्यों को भी 2 महीने पहले नोटिस देना होगा। सभी अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती श्रेणी में होंगे।

यह भी पढ़ें- Anti-Conversion Bill: धर्म परिवर्तन को लेकर नया कानून पारित- मर्जी से धर्म परिवर्तन के लिए भी देनी होगी सूचना
 
केंद्र सरकार से अपील
परांडे ने कहा कि यह कानून जनभावनाओं के अनुरूप है और जबरन या गुपचुप तरीकों से हो रहे धर्मांतरण पर कठोर अंकुश लगाएगा। उन्होंने इसे देश का सबसे सख्त कानून बताते हुए कहा कि यह विश्व हिंदू परिषद की पुरानी मांग थी, जिसे राजस्थान सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह कानून समाज की एकता और अखंडता बनाए रखने में मील का पत्थर साबित होगा।
 
अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य
परांडे ने कहा कि कुछ पड़ोसी देशों में समाज को मार्केट की तरह देखा जाता है और वहां चुनी हुई सरकारों को हटाने तक की कोशिशें होती हैं। ऐसी शक्तियां भारत में भी हिंदुत्व के उदय को रोकना चाहती हैं, लेकिन इस तरह के सख्त कानून से समाज को सुरक्षित रखा जा सकेगा। मिलिंद परांडे ने कहा कि राजस्थान सरकार ने समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप कदम उठाया है। अब केंद्र सरकार को भी पूरे देश में ऐसा ही कानून लाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Unique Temple: जोधपुर में होती है रावण की पूजा, मंडोर को श्रद्धालु मानते हैं मंदोदरी का मायका
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आर्य महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं ने जमकर किया जुंबा डांस, VIDEO

09 Sep 2025

रायगढ़ में मोबाइल दुकान में दो चोरों ने किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

09 Sep 2025

Alwar News: गैस सिलेंडर में आग लगने से मजदूर झुलसा, पड़ोसियों ने बचाई जान, गंभीर हालत में जयपुर रैफर

09 Sep 2025

Meerut: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, युवक के शरीर के ऊपर से उतर गया ट्रैक्टर

09 Sep 2025

पितरों को नमन... पिशाचमोचन कुंड पर किया तर्पण

09 Sep 2025
विज्ञापन

वाराणसी में बाढ़... मणिकर्णिका घाट की गलियों में चल रही नाव

09 Sep 2025

कानपुर में कटरी क्षेत्र के गांवों में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घर डूबे और बीमारियों ने बढ़ाई चिंता

09 Sep 2025
विज्ञापन

कानपुर के बिठूर कटरी में गंगा का कहर, दर्जनभर गांवों के घरों में घुसा पानी

09 Sep 2025

Bijnor: तटबंध से पानी निकलते ही भाग खड़े हुए थे अफसर, आज सुबह फिर शुरू कराया कटान रोधी कार्य

09 Sep 2025

Baghpat: विकास भवन के सभागार में कार्यशाला का आयोजन, किसानों ने रखी समस्याएं

09 Sep 2025

Baghpat: बाघू के अंकुर हत्याकांड में फरार 25 रुपये का इनामी शूटर मुठभेड़ में घायल

09 Sep 2025

VIDEO: अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, भाजपा नेता के बहनोई संग दो अन्य की मौत

09 Sep 2025

डेरा ब्यास मुखी ने कहा बाढ़ पीड़ितों के लिए सत्संग घर खुले, हर मदद की जाएगी

पंचकूला सिविल अस्पताल के कच्चे कर्मियों का प्रदर्शन

09 Sep 2025

बुलंदशहर में बुजुर्ग की तमंचे से पीट पीटकर हत्या

09 Sep 2025

बुलंदशहर के डोमला हसनगढ़ के सिपाही ने ड्यूटी के दौरान खाया जहर, नोट भी छोड़ा; इलाज के दौरान मौत

09 Sep 2025

VIDEO: इन दो चीजों से परेशान हैं आगरा के लोग...किसान नेता ने जब लिए नाम, तो बज उठीं तालियां

09 Sep 2025

पंजाब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से की राहत पैकेज की मांग

काशी विद्यापीठ के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन, VIDEO

09 Sep 2025

ग्रेटर नोएडा में मची सनसनी: हॉस्टल में फायरिंग से एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

09 Sep 2025

VIDEO: राष्ट्रीय पुस्तक मेला में पहुंचे स्कूली बच्चे, पुस्तकों का किया अवलोकन

09 Sep 2025

VIDEO: किसान नेता ने स्मार्ट सिटी को लेकर कहा कुछ ऐसा, तेजी से हो रहा वायरल; आगरा वाले जरूर देखें ये वीडियो

09 Sep 2025

VIDEO: डीवीवीएनएल पर किसानों का हल्लाबोल, हाईवे हो गया जाम; इन दो मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन

09 Sep 2025

झज्जर: लांस नायक नरेंद्र सिंह सिंधु के बलिदान के बाद गांव में मातम का माहौल, आज नहीं पहुंचेगा पार्थिव देह

भारत सरकार ने रिहा किए 67 पाकिस्तानी कैदी

09 Sep 2025

मोगा पुलिस ने आई 20 कार में सवार दो नशा तस्कर 200 ग्राम हेरोइन सहित पकड़े

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पंजाब ललित कला अकादमी में लगाई जाएगी प्रदर्शनी

09 Sep 2025

Banswara News: 20 को बांसवाड़ा आ सकते हैं प्रधानमंत्री, माही परमाणु बिजलीघर परियोजना का करेंगे शिलान्यास

09 Sep 2025

बाढ़ राहत शिविर में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, एडीएम ने नाम रखा बहादुर

09 Sep 2025

गाजियाबाद: मुरादनगर के काइट कालेज में कार्यशाला का आयोजन, जनता से सुझाव मांग रही सरकार

09 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed