फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Congress and BJP symbols submitted; 94 nominations filed by 72 candidates.

जालोर नगर परिषद में नामांकन का अंतिम दिन: कांग्रेस-बीजेपी के सिंबल जमा, 94 नामांकन पत्र हुए दाखिल

Mon, 31 Aug 2026 05:36 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 05:36 PM IST
Jalore: Congress and BJP symbols submitted; 94 nominations filed by 72 candidates.
जालोर नगर परिषद के 40 वार्डों में पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल करने का सोमवार को अंतिम दिन रहा। सुबह से ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते एसडीएम कार्यालय पहुंचे। अंतिम दिन बड़ी संख्या में नामांकन आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से एसडीएम कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर शिविर की व्यवस्था की गई।

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के सिंबल लेकर पहुंचे रमेश सोलंकी ने एसडीएम कार्यालय में सिंबल जमा करवाए। वहीं भाजपा के सिंबल लेकर नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी समेत अन्य पदाधिकारी भी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस और भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी सूची जारी होने की संभावना के बीच कार्यालय के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में समर्थक और दावेदार जुटे रहे।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम कार्यालय के गेट पर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने कार्यालय के बाहर खड़ी भीड़ को हटाया और नामांकन दाखिल करने आने वाले प्रत्याशियों के साथ केवल एक समर्थक को अंदर जाने की अनुमति दी। अन्य समर्थकों को बाहर ही रोक दिया गया। नामांकन जमा करने से पहले प्रत्याशियों के दस्तावेजों की जांच की गई,ताकि किसी कमी के कारण नामांकन खारिज होने की स्थिति नहीं बने।

पढे़ं: जिस सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द हुई, उसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 के एग्जाम को लेकर बवाल; वजह क्या?

जालोर नगर परिषद के 40 वार्डों में अब तक 72 प्रत्याशियों ने कुल 94 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। शनिवार को 68 उम्मीदवारों ने 88 नामांकन पेश किए थे। इनमें भाजपा के 28,कांग्रेस के 21 और निर्दलीय 39 उम्मीदवार शामिल थे। इससे पहले 27 अगस्त को भाजपा के 4 और निर्दलीय 2 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।

चुनाव में शिवसेना के नेतृत्व वाले तीसरे मोर्चे ने सभी 40 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी उतारे हैं। ऐसे में कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के साथ तीसरे मोर्चे के प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं। सोमवार को भाजपा और कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होने की भी संभावना है। सूची सामने आने के बाद कई वार्डों में चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी।

उधर,सायला नगर पालिका में भी नामांकन प्रक्रिया जारी रही। शनिवार को 32 प्रत्याशियों ने कुल 34 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। अंतिम दिन यहां भी बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल होने की संभावना जताई गई। अब नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पर्चों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

एसडी कॉलेज के बाहर समर्थकों के बीच नारेबाजी

सिरमौर: नाहन में भी हिमफेड बेचेगा सीमेंट, अगले माह से शुरू होगी बिक्री

31 Aug 2026

लखनऊ में भाजपा की सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश कार्यशाला

31 Aug 2026

लोधा के करसुआ रोड पर नाले में मिला शव और बाइक

31 Aug 2026

कानपुर: आयकर कर्मी उतने ही महत्वपूर्ण जितने देश के सैनिक : अपर्णा करन

31 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: मंधना के दो इंटर कॉलेजों के सामने कई टन कूड़ा, छात्र-राहगीर परेशान

31 Aug 2026

फरीदाबाद में जलभराव बना मुसीबत: बारिश के पानी से सर्विस रोड पर जाम, वाहन चालक परेशान

31 Aug 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ के राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

31 Aug 2026

एसडी कॉलेज में कॉलेज गेट पर भागते भागते पहुंचे विद्यार्थी

कोटकपूरा में भारत विकास परिषद के तुलसी वितरण समारोह में बांटे 100 पौधे व गमले

बिलासपुर: श्री नयना देवी जी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

31 Aug 2026

कुल्लू: डायना सौर झील में 20 भादो को स्नान पर प्रतिबंध, देव आदेश के बाद लोगों से न जाने की अपील

31 Aug 2026

कांगड़ा: अभिलाष की संदिग्ध मौत पर भड़के परिजन, पुलिस स्टेशन के बाहर धरना; यातायात किया बाधित

31 Aug 2026

सेक्टर 45 के देव समाज कॉलेज में उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए वोटिंग

शहडोल: उफनती कसेड़ नदी में युवक की स्टंटबाजी, जान जोखिम में डालकर पुल पार किया, प्रशासन की अपील भी बेअसर

31 Aug 2026

लाॅ विभाग में धरने पर बैठे विद्यार्थी, दी चेतावनी

हिसार: कचरा उठाने को लेकर फिर बवाल, अफसरों की गाड़ियों के आगे अड़ गई महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया

31 Aug 2026

सावधान! 'धीमा जहर': फरीदाबाद में नकली पनीर से भरी बोलेरो पकड़ी, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोका; मचा हड़कंप

31 Aug 2026

पीयू के लाॅ विभाग में एंट्री नहीं मिलने पर हंगामा, दरवाजा खोलकर अंदर घुसे छात्र

मंडी: पंडोह में सड़क किनारे नाली में मिला व्यक्ति का शव, सीसीटीवी में ऊपर से गिरता दिखा

31 Aug 2026

टोहाना: एचएसजीएमसी प्रधान जगदीश सिंह झींडा पंहुचे धरने पर, दो सितंबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर बनाई रणनीति

31 Aug 2026

नोएडा: सेक्टर-71 में त्योहार पर भी नहीं मिलता गंगाजल, अमर उजाला संवाद में छलका लोगों का दर्द

31 Aug 2026

फरीदाबाद: रक्षाबंधन के बाद बीके अस्पताल में मरीजों की भीड़, सर्वर डाउन से कार्ड नहीं बने; मरीज परेशान

31 Aug 2026

भू-धंसाव से यमुनोत्री धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, हाईवे भी बाधित

31 Aug 2026

चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव को लेकर उमड़े छात्र

पीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी

सेक्टर 11 के पीजीजीसी में वोटिंग के लिए उमड़े छात्र

यूपी में मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

31 Aug 2026

पीयू छात्रसंघ चुनाव में भालू ने किया NSUI का प्रचार

यूआईएलएस विभाग में बंद हुए गेट, पुलिस के साथ विद्यार्थियों की बहस

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed