फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Personalities matter more than issues in Ward 34; a matter of prestige for the BJP.

जालौर: वार्ड 34 में मुद्दे से ज्यादा चेहरों पर दांव, भाजपा के लिए नाक का सवाल, बदले समीकरण से मुकाबला दिलचस्प

Fri, 04 Sep 2026 04:51 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 04:51 PM IST
सार

जालौर नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 34 में इस बार परिसीमन के बाद बदले जातीय समीकरणों से मुकाबला रोचक हो गया है। भाजपा ने पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष के बेटे श्रीकांत भूतड़ा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने पुखराज माली पर दांव खेला है।

विज्ञापन
Jalore: Personalities matter more than issues in Ward 34; a matter of prestige for the BJP.
नगर परिषद जालौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 34 इस बार खासा चर्चित बना हुआ है। पॉश कॉलोनियों वाले इस वार्ड में सड़क, सीवरेज और नालियों जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति सामान्य है लेकिन परिसीमन के बाद इसमें जुड़े कृषि कुओं वाले नए हिस्से में कनेक्टिविटी और अन्य सुविधाओं को लेकर समस्याएं हैं। वार्ड में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग का निवास भी है। भाजपा ने यहां पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष के बेटे श्रीकांत भूतड़ा को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने माली समाज के पुखराज माली को चुनाव मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


बता दें कि वार्ड नंबर 34 का बड़ा हिस्सा आदर्श नगर, पोलजी नगर, लक्ष्मी नगर और नागौर कॉलोनी जैसी पॉश कॉलोनियों में आता है। यहां नौकरीपेशा, कारोबारी और उद्योग से जुड़े परिवार बड़ी संख्या में रहते हैं। परिसीमन के बाद रेलवे क्रॉसिंग के आगे स्थित कृषि कुओं वाले क्षेत्र को भी वार्ड में शामिल किया गया है। पहले यह इलाका ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता था लेकिन अब नगर परिषद का हिस्सा है। वार्ड के पुराने हिस्से में सड़क, सीवरेज और नालियों जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर बताई जा रही है। वहीं परिसीमन के बाद जुड़े नए हिस्से में कनेक्टिविटी और दूसरी सुविधाओं को लेकर लोगों की शिकायतें हैं। ऐसे में चुनाव में यह इलाका प्रमुख मुद्दा बन सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उदयपुर: सांवलिया सेठ मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, रात 8 बजे ड्रोन शो; 12 बजे आरती के बाद आतिशबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक लिहाज से भी वार्ड 34 भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग का घर इसी वार्ड में है। भाजपा ने श्रीकांत भूतड़ा को प्रत्याशी बनाया है। वे भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष के बेटे हैं और मारवाड़ी युवा मंच जालौर के संस्थापक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दूसरी ओर कांग्रेस ने पुखराज माली को टिकट दिया है। वे लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े बताए जाते हैं। पिछले दो नगर परिषद चुनावों में भाजपा ने इस वार्ड में जीत दर्ज की है। वर्ष 2019 में भाजपा के राजेंद्र टांक ने कांग्रेस के सीपी पुरोहित को 157 वोटों से हराया था। इससे पहले वर्ष 2014 में भाजपा के मानसिंह सिसोदिया पार्षद चुने गए थे, जबकि वर्ष 2009 में कांग्रेस के सुरेंद्र विश्नोई ने जीत दर्ज की थी।

परिसीमन के बाद वार्ड का जातीय समीकरण भी बदला है। वार्ड में कुल 774 मतदाता हैं, जिनमें 395 पुरुष और 379 महिलाएं शामिल हैं। माली समाज के मतदाताओं की संख्या पहले करीब 20 थी, जो अब बढ़कर 200 से अधिक बताई जा रही है। इसके अलावा सैन समाज के करीब 100, गुर्जर 80, ब्राह्मण 70, राजपूत 50, जाट 50, जैन 50, माहेश्वरी 40 और मुस्लिम समाज के करीब 20 मतदाता बताए गए हैं। ऐसे में इस बार वार्ड में मुकाबला भाजपा के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से जुड़े चेहरे और कांग्रेस के स्थानीय संगठन से जुड़े प्रत्याशी के बीच माना जा रहा है। माली समाज के मतदाताओं की बढ़ी संख्या कांग्रेस प्रत्याशी के लिए अहम मानी जा रही है। वहीं भाजपा के सामने वार्ड में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के साथ मुख्य सचेतक के वार्ड में पार्टी का दबदबा बनाए रखने की चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed