{"_id":"6ae2fb49e90771101b0c46b7","slug":"thief-breaks-into-bjp-mla-pratap-singh-singhvis-civil-lines-residence-steals-rs-15-lakh-cash-and-artificial-jewellery-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4884382-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जयपुर: पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के घर चोरी, डेढ़ लाख रुपये और आर्टिफिशियल ज्वेलरी ले गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के घर चोरी, डेढ़ लाख रुपये और आर्टिफिशियल ज्वेलरी ले गया चोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 03:36 PM IST
Link Copied
राजस्थान की राजधानी जयपुर में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के निजी आवास पर चोरी की वारदात हुई है। सिविल लाइंस इलाके में स्थित घर में बुधवार देर रात घुसा चोर करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी और आर्टिफिशियल आभूषण लेकर फरार हो गया। वारदात के समय घर में लगभग 12 लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।
रसोई के रास्ते घर में घुसा चोर, सोते रहे लोग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना बुधवार देर रात हुई। पूर्व मंत्री के निजी सहायक (पीए) ने बताया कि वारदात के समय घर में करीब 12 लोग मौजूद थे और सभी सो रहे थे। इसी दौरान चोर रसोई के रास्ते घर में दाखिल हुआ।
घर के अंदर पहुंचने के बाद आरोपी नकदी और आर्टिफिशियल आभूषण लेकर फरार हो गया। चोर के घर में आने-जाने के दौरान किसी को उसकी गतिविधियों का पता नहीं चला। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चोरी हुए सामान और नकदी की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है।
CCTV फुटेज में नजर आया संदिग्ध
घटना की सूचना मिलने पर सोडाला थानाधिकारी मनोज पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू किए। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। सामने आए फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति घर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने और उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
FSL टीम जुटाएगी फिंगरप्रिंट और दूसरे साक्ष्य
वारदात की जांच के लिए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है। टीम मौके से फिंगरप्रिंट समेत अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि इन साक्ष्यों से आरोपी की पहचान करने में मदद मिल सकती है।
पुलिस घर में प्रवेश और बाहर निकलने के रास्तों की भी जांच कर रही है। इसके अलावा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी में केवल एक व्यक्ति शामिल था या किसी अन्य ने भी उसकी मदद की।
आसपास के CCTV कैमरों की भी होगी जांच
पुलिस फिलहाल चोरी की रकम और सामान का पूरा ब्योरा जुटा रही है। घर के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, ताकि संदिग्ध के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। फिलहाल मामले में जांच जारी है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज तथा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।