{"_id":"66f5455d849e548107069280","slug":"former-minister-golma-devi-said-chorao-gal-jajo-and-gal-ajo-mobile-is-dangerous-study-and-become-sp-collector-dausa-news-c-1-1-noi1350-2148646-2024-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa: ‘पढ़ाई करो और IAS अधिकारी बनो’ कार्यक्रम में बोली मंत्री मीणा की पत्नी गोलमा देवी; जानें क्या कुछ कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: ‘पढ़ाई करो और IAS अधिकारी बनो’ कार्यक्रम में बोली मंत्री मीणा की पत्नी गोलमा देवी; जानें क्या कुछ कहा
वैसे तो गोलमा देवी किसी परिचय की मोहताज नहीं है, लेकिन फिर भी आपको बताते चलें कि पूर्वी राजस्थान के कद्दावर बीजेपी नेता डॉ किरोडी लाल मीणा की धर्मपत्नी है और गहलोत सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।
गोलमा देवी मीणा का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां आदिवासी दिवस 2024 के उपलक्ष्य में नांगल प्यारीवास मीणा हाईकोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोलमा देवी मीणा ने युवा वर्ग को नसीहत देते हुए बोली ‘छोराओं गैल जाजो और गैल आजो’ मोबाइल खतरनाक है। उन्होंने कहा कि मोबाइल से घटनाएं बहुत होती है।
गोलमा देवी जब मंच संबोधित कर रही थी, उस समय भजनलाल सरकार के मंत्री डा किरोड़ी लाल मीणा आमजन के पंडाल में जाकर गोलमा देवी के बयान को गौर से सुन रहे थे। गोलमा ने समाज के युवाओं को संदेश दिया कि पढ़ाई लिखाई करो, एसपी बनो कलेक्टर बनो, आईएएस अधिकारी बनो। पढ़ाई के प्रति लापहरवाही नहीं करनी है। जब गोलमा देवी युवाओं को अपने अंदाज में मोटिवेशन दे रही थी तो भाजपा नेता और मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा पूरी शिद्दत गोलमा देवी सुनते नजर आए।
इधर खुद के लिए गोलमा देवी ने कहा कि मैं तो पढ़ी तो नहीं हूं, फिर भी लोगों को शिक्षा देती हूं कि खूब पढ़ाई करो। गोलमा ने मीणा समाज के युवाओं को ध्यान देने की बात कही है। गोलमा देवी मीणा को दादी और डा. मीणा को बाबा के नाम से दौसा जिले में जाना जाता है। इस कार्यक्रम में गोलमा देवी मीणा ने महिलाओं को मीणा समाज की संस्कृति के बारे जानकारी भी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।