{"_id":"677d37a460197ee0510fceab","slug":"roadways-bus-hits-two-children-alwar-news-c-1-1-noi1339-2496868-2025-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे दो बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे दो बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरा घायल
अलवर शहर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजस्थान रोडवेज की तेज गति से आ रही बस ने सड़क पार करते हुए दो बच्चों को टक्कर मार दी, जिनमें एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार विजय मंदिर हेड कांस्टेबल बच्चू सिंह ने बताया कि आज देर शाम बहरोड से अलवर के लिए आ रही राजस्थान रोडवेज बस ने रोजा का बास गांव के मोड़ पर सड़क के किनारे चल रहे 2 बच्चों को टक्कर मार दी, जिनमें दोनों बच्चे बेसुध होकर गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को अलवर जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां मौके पर उपचार के चलते इकबाल पुत्र रशीद खान उम्र 15 वर्ष ने दम तोड़ दिया। जिसके शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी घर मे रखवा दिया है।
वहीं दूसरे बच्चे परवेज पुत्र जमशेद खान की हालत गंभीर देखते हुए निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं बताया कि मौके पर घटना के बाद लोगों ने कुछ देर के लिए जाम भी लगाया और गांव के करीब ब्रेकर बनाने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने समझाइश कर जाम को खुलवाया। जिस बस चालक ने बच्चों को टक्कर मारी वह टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को जब्त कर थाने भिजवा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।