Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: In Alwar, the miscreants escaped after snatching Scorpio and cash from the youth
{"_id":"67c016f9ad0d949a180eef1f","slug":"five-miscreants-committed-robbery-alwar-news-c-1-1-noi1339-2671875-2025-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: घोड़ाफेर चौराहे के पास युवक से स्कॉर्पियो और नकदी छीनकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: घोड़ाफेर चौराहे के पास युवक से स्कॉर्पियो और नकदी छीनकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने दो को पकड़ा
अलवर के घोड़ाफेर चौराहे के पास पांच लुटेरों ने एक युवक से मारपीट कर स्कॉर्पियो गाड़ी, दो मोबाइल और 16 हजार की रकम छीन ली। घटना के अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। इनमें से पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दो नाबालिगों को पुलिस ने निरुद्ध कर दिया। लूट के इस प्रकरण में मुख्य आरोपी राणु पंडित फरार बताया गया है, जिसकी सरगर्मी से पुलिस तलाश कर रही है।
कोतवाली पुलिस ने मारपीट कर लूटपाट की घटना कारित करने के मामले में दो बदमाशों को पकड़ा है। ये दोनों बदमाश फरार चल रहे थे। इन दोनों के अलावा लूट करने की इस घटना में 2 नाबालिग भी शामिल थे, जिनको निरुद्ध कर दिया गया है। इस घटना का मुख्य आरोपी अभी फरार चल रहा है, जिसको पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाई गई है और इस बदमाश को पकड़ने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है।
ASI विजेंद्र ने बताया कि 6 फरवरी को परिवादी नीमराणा निवासी गौरव शर्मा पुत्र रामकिशन ब्राह्मण (19) अलवर में सेंट्रल जेल में किसी रिश्तेदार से मिलने आया था। इसके बाद वह घोड़ाफेर सर्किल गया, वहां उसको एक ओर दोस्त से मिलना था। वहां से वापस आते समय उसे राणु पंडित मिला और आगे छोड़ देने की कहकर उससे लिफ्ट ले ली। फिर उसने अपने साथियों को बुलाकर परिवादी गौरव पर हमला कर दिया और बुरी तरह मारपीट कर डाली। ये बदमाश उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी ओर दो महंगे मोबाइल व 16 हजार रुपये छीनकर ले गए। कार्रवाई करते करण उर्फ कन्नू पुत्र सन्नी जाति वाल्मीकि (22) निवासी स्कीम 4 और अभिषेक उर्फ अब्बू पुत्र धनपत जाति जोगी निवासी स्कीम 4 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशो में शामिल दो नाबालिगों को निरुद्ध कर दिया गया है। इस घटना का मुख्य आरोपी राणु पंडित फिलहाल फरार चल रहा है, जिसकी तलाश जारी है। इन बदमाशों से पूछताछ भी की जा रही है, क्योंकि इनसे अभी स्कॉर्पियो गाड़ी ओर मोबाइलों के अलावा 16 हजार रुपये भी बरामद किए जाने हैं। पुलिस इनको कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लगी, ताकि लुटे गए मोबाइल और गाड़ी ओर नकदी बरामद हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।