फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Bike thief gang busted in Ajmer, 12 motorcycles recovered, four arrested; one minor also involved

Ajmer News: अजमेर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 मोटरसाइकिलें बरामद, चार गिरफ्तार; एक नाबालिग भी शामिल

Mon, 21 Jul 2025 09:44 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 21 Jul 2025 09:44 PM IST
Ajmer News: Bike thief gang busted in Ajmer, 12 motorcycles recovered, four arrested; one minor also involved
अजमेर शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर शिकंजा कसते हुए क्लॉक टावर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जो शहर के अलग-अलग इलाकों से चोरी की गई थीं।
 
एडिशनल एसपी ने किया खुलासा
सोमवार को इस मामले का खुलासा एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगीड़ और सीओ ओमप्रकाश की मौजूदगी में किया गया। हिमांशु जांगीड़ ने बताया कि अजमेर में पिछले कुछ समय से वाहन चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसपी वंदिता राणा ने शहर के सभी थानाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए थे। साथ ही जिला स्पेशल टीम को सक्रिय कर विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें- Bikaner News: फैक्टरी के हाइड्रोलिक गेट में फंसकर पांच साल की मासूम की मौत; फैक्टरी प्रबंधन जांच के घेरे में
 
नाकाबंदी में पकड़े गए संदिग्ध, पूछताछ में उगले राज
जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि क्लॉक टावर थाना क्षेत्र से चोरी गई बाइक के साथ कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। इसी आधार पर पुलिस ने स्टेशन रोड पर नाकाबंदी की और वहां बिना नंबर की दो बाइकों पर सवार पांच युवकों को रोका गया। पूछताछ में वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिससे पुलिस को संदेह हुआ और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
 
पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें सोनू डोली (18) निवासी अजमेर, मुकेश (19) निवासी पीसांगन, विकास (20) निवासी इंदिरा कॉलोनी और तोलाराम (20) निवासी अर्हाई शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है, जिसे बाल न्याय बोर्ड में पेश किया गया।
 
शौक और स्टाइल के लिए करते थे बाइक चोरी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे अपने शौक पूरे करने और दूसरों के सामने स्टाइल दिखाने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की बाइकों को वे खुद ही मॉडिफाई कर लेते थे, ताकि उन्हें आसानी से पहचानना मुश्किल हो जाए। यही नहीं वे चोरी की गई बाइकों का इस्तेमाल अगली वारदातों को अंजाम देने में भी करते थे।

यह भी पढ़ें- Sirohi: बनास नदी में नहाने गए माउंटआबू के दो युवकों की डूबने से मौत, आपदा प्रबंधन टीम ने रातभर चलाया रेस्क्यू
 
12 बाइकें बरामद, अन्य वारदातों की जांच जारी
अब तक पुलिस ने इन आरोपियों से 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान कुछ अन्य वारदातों की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी पुष्टि के लिए पुलिस गहन जांच में जुटी हुई है। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत रिमांड पर लिया गया है और उनसे जुड़े अन्य गिरोह सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

परमट के आनंदेश्वर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

21 Jul 2025

महेंद्रगढ़: मेहंदीपुर धाम के लिए रवाना हुई भक्तों की निशान पदयात्रा

रोहतक: अनुबंधित कर्मचारियों की सर्व खाप महापंचायत में गरजे प्रदेश के खाप प्रतिनिधि

21 Jul 2025

सिरसा: पानी के मोगों की मांग को लेकर सिंचाई विभाग के कार्यालय में किसानों का प्रदर्शन

21 Jul 2025

Saharanpur: राज्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

21 Jul 2025
विज्ञापन

आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

21 Jul 2025

किसानों की समस्या को लेकर भाकियू ने लगाया पंचायत

21 Jul 2025
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश

21 Jul 2025

डीएम-एसपी पहुंचे सोहगीबरवा गांव, समस्याएं निस्तारित की

21 Jul 2025

खाद बीज के दुकानदारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

21 Jul 2025

सेमरहवा गांव में पुल बनवाने की मांग,सौंपा ज्ञापन

21 Jul 2025

डीएम ने बी गैप बांध का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

21 Jul 2025

गर्भवती महिलाओं और टीकाकरण पर जोर

21 Jul 2025

छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर बनी रणनीति

21 Jul 2025

Mandi: जोगिंद्रनगर के पंकज के उपचार का खर्च उठाएंगे कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर

21 Jul 2025

VIDEO: 5 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता

21 Jul 2025

VIDEO: कुएं से मिले गोवंश के कटे सिर, ग्रामीणों ने किया राजमार्ग पर 3 घंटे प्रदर्शन, सीओ बोले-पुराने हैं अवशेष, केस दर्ज

21 Jul 2025

लखनऊ में विद्युत नियामक आयोग के अधिकारियों ने की जनसुनवाई, निस्तारण के लिए संबंधित को दिए निर्देश

21 Jul 2025

पीजीआई चंडीगढ़ में नर्सिंग यूनियन का प्रदर्शन

21 Jul 2025

मोगा में एनएच-105बी के निर्माण के लिए 400 मीटर जमीन पर एनएचएआई ने लिया कब्जा

फिरोजपुर में किसान मजदूर जत्थेबंदी की बैठक

बारिश का पानी घरों में घुसा, मौके पर पहुंचा प्रशासन

21 Jul 2025

Hamirpur: नंधन पंचायत में परिवारों को बांटे चीकू के पौधे, दो साल के भीतर फल देगा पौधा

ईसीसी एजुकेटर के प्रमाण पत्रों की हुई जांच

21 Jul 2025

अलीगढ़ के एडीएम कंपाउंड के पीछे वाली रोड पर स्कूटी सवार के ऊपर चलाई गोली, गंभीर घायल, सीओ नगर तृतीय सर्वम सिंह ने दी जानकारी

21 Jul 2025

कांवड़ यात्रा... हरिद्वार में शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, वाहनों की लगी कतार

21 Jul 2025

Saharanpur: नदियां उफान पर, कई गांवों का तहसील से कटा संपर्क, शाकुम्भरी जाने वाले श्रद्धालुओं को भूरा देव पर रोका

21 Jul 2025

अलीगढ़ में एडीएम कंपाउंड निकट स्कूटी सवार बिल्डर पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, मौके पर उपस्थित महिला ने दी पुलिस को जानकारी

21 Jul 2025

Sidhi News: लीला की गुहार बनी बदलाव की आवाज, विधायक राहुल ने निजी खर्च से शुरू कराया सड़क निर्माण

21 Jul 2025

सिरसा: खाद को लेकर सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, कार्रवाई जारी

21 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed