फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Municipal Election Hot Seat Heats Up, Independent Candidate Objects to BJP Nominee’s Candidature

अजमेर: निगम चुनाव की सबसे हॉट सीट पर मचा घमासान, BJP प्रत्याशी के नामांकन पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जताई आपत्ति

Tue, 01 Sep 2026 06:50 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 06:50 PM IST
Ajmer: Municipal Election Hot Seat Heats Up, Independent Candidate Objects to BJP Nominee’s Candidature
अजमेर नगर निगम चुनाव में सबसे चर्चित और हॉट सीट मानी जा रही वार्ड संख्या-4 पर चुनावी मुकाबला अब और अधिक रोचक हो गया है। भाजपा के टिकट पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा से चुनाव लड़ रहीं मोनिका जैन के नामांकन और नगर निगम द्वारा जारी की गई एनओसी को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी एवं दो बार के पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत ने आपत्ति दर्ज कराई है। हेमा गहलोत ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शिकायत प्रस्तुत करते हुए मोनिका जैन का नामांकन खारिज करने की मांग की है। अब इस मामले में प्रशासन और निर्वाचन अधिकारी को निर्णय लेना है।

हेमा गहलोत की ओर से उनके पति एवं अजमेर के दो बार के पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति लेकर पहुंचे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मोनिका जैन ने नामांकन के साथ प्रस्तुत किए गए शपथ पत्र और नगर निगम से संबंधित दस्तावेजों में अपने परिवार और पति के नाम नगर निगम की देय बकाया राशि का सही एवं पूर्ण विवरण नहीं दिया है।

पति पर 57 लाख से अधिक की देनदारी का आरोप
पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर से मोनिका जैन के पति दीपक जैन पर वर्ष 2020 से करीब 57 लाख रुपए की देनदारी बताई गई थी, जो वर्तमान में बढ़कर इससे अधिक हो सकती है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस तथ्य को मोनिका जैन द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र में जान-बूझकर छिपाया गया। हेमा गहलोत की ओर से इसे चुनावी नियमों का उल्लंघन बताते हुए संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में धारा 28 के तहत कार्रवाई और धारा 35 के तहत मोनिका जैन का नामांकन खारिज करने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का ‘जेन-जी दांव’, डिजिटल प्लेटफॉर्म से कैंपस तक युवा साधने की तैयारी

जाति प्रमाण पत्र की जांच की भी मांग
हेमा गहलोत ने मोनिका जैन के जाति प्रमाण पत्र की जांच की भी मांग उठाई है। शिकायत में कहा गया है कि मोनिका जैन मूल रूप से गंगानगर की निवासी बताई जा रही हैं, ऐसे में उनके जाति प्रमाण पत्र की भी जांच कर यह पुष्टि की जाए कि प्रमाण पत्र श्रीगंगानगर से विधिवत जारी हुआ है या नहीं।

इस्तीफा देने के बाद आमने-सामने पूर्व मेयर का परिवार और भाजपा
वार्ड संख्या-4 का मुकाबला राजनीतिक रूप से बेहद दिलचस्प हो गया है। निर्दलीय प्रत्याशी हेमा गहलोत के पति धर्मेन्द्र गहलोत भाजपा से दो बार अजमेर के मेयर रह चुके हैं और उन्होंने हाल ही में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इसके बाद अब उनकी पत्नी इसी वार्ड से निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं, जबकि भाजपा ने मोनिका जैन को अपना प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने वार्ड संख्या-4 से अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है, जिससे इस सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच केंद्रित हो गया है।

इस वार्ड को निगम के 80 वार्डों में सबसे हॉट सीटों में से एक माना जा रहा है। खास बात यह भी है कि इसी वार्ड के एक बूथ पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का मतदान केंद्र है। धर्मेन्द्र गहलोत भाजपा छोड़ने से पहले और पार्टी से अलग होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। ऐसे में वार्ड-4 की लड़ाई अब केवल पार्षद पद का चुनाव नहीं, बल्कि अजमेर की राजनीति में प्रतिष्ठा और सियासी वर्चस्व की जंग बनती दिखाई दे रही है। अब सबकी निगाहें निर्वाचन अधिकारी के फैसले पर टिकी हैं कि मोनिका जैन के नामांकन और एनओसी को लेकर दर्ज आपत्ति पर प्रशासन क्या निर्णय करता है। यदि आपत्ति पर कोई बड़ी कार्रवाई होती है तो अजमेर नगर निगम चुनाव की इस सबसे चर्चित सीट का सियासी समीकरण पूरी तरह बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ पुलिस ने तलाशे 34 लाख से अधिक कीमत के खोए या गिरे 200 मोबाइल

01 Sep 2026

फरीदाबाद में हादसा: रेलवे स्टेशन पर 21 साल के युवक को पीछे से दिया धक्का, कटा पैर का पंजा, अस्पताल में भर्ती

01 Sep 2026

फरीदाबाद में हादसा: गुरुग्राम नहर में महिला बच्चे के साथ नहर में कूदी, पुलिस तलाश में जुटी

01 Sep 2026

पठानकोट में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी

मेरठ में भाकियू की महापंचायत, बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसान; कमिश्नरी पार्क का किया घेराव

01 Sep 2026
विज्ञापन

एएमयू बचाओ के नारों के साथ निकला मार्च, राइडिंग क्लब की जमीन बचाने की उठी आवाज

01 Sep 2026

कानपुर: बिल्हौर रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर भरा पानी, कॉशन के साथ गुजर रहीं ट्रेनें

01 Sep 2026
विज्ञापन

शिमला: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर बोले- कर्मचारी हितैषी सरकार है तो धरने पर क्यों हैं कर्मचारी-पेंशनर

01 Sep 2026

सिरमौर: राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ नाहन में गरजी कांग्रेस, वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

01 Sep 2026

असामाजिक तत्वों ने फरीदाबाद में कूड़े में लगाई आग, लोगों को हुई परेशानी

01 Sep 2026

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में सोलन कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

01 Sep 2026

मोहाली में किसानों का धरना, लंगर चालू

राहुल गांधी पर केस दर्ज होने के विरोध में चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन

सहारनपुर में पिलखनी डेरा सत्संग ब्यास में गुरु जी के दर्शन को उमड़े अनुयायी, सरसावा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ी

01 Sep 2026

लुधियाना के मेपल बेयर स्कूल में कान्हा और राधा बने नन्हे मुन्ने बच्चों ने किया डांस

01 Sep 2026

फरीदकोट जेल में 3 मोबाइल और 2 सिम बरामद, चार के खिलाफ केस दर्ज

गुरुहरसहाए से चंडीगढ़ किसान मोर्चे के लिए रवाना हुई भाकियू एकता डकौंदा की टीम

VIDEO: ट्रक में घुसी पिकअप, मैनपुरी के छह श्रद्धालुओं की माैत, 14 घायल

01 Sep 2026

बाढ़ प्रभावित चित्रकूट में अफसरों का दौरा, मंडलायुक्त बोले- हर नुकसान का होगा सर्वे

01 Sep 2026

शिमला में पेंशनरों का धरना शुरू, लंबित एरियर और मेडिकल बिलों के भुगतान की मांग

01 Sep 2026

रायबरेली में पानी से घिरा तिलक का पुरवा, नांव के सहारे जिंदगी

01 Sep 2026

बाड़मेर: पायलट का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- ढाई साल में जनता ऊबी, निकाय चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड तय!

01 Sep 2026

अमृतसर में सांसद तरुण चुघ के घर के बाहर आप का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सांसदों पर उठाए सवाल

01 Sep 2026

फिरोजपुर में गैर-मानक और एनालॉग पनीर के खिलाफ सख्त रुख, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

अयोध्या के डाभासेमर स्टेडियम में जिला विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

01 Sep 2026

कानपुर: कच्ची छत ढहने से बाल-बाल बची महिला, दीवार गिरने से गृहस्वामी गंभीर घायल

01 Sep 2026

Video: पक्का पुल से डालीगंज पुल तक वाहनों की लंबी कतार, जाम से लोग परेशान

01 Sep 2026

VIDEO: कुटी में हुई कुंभ पूजा, एक हजार से अधिक लोग हुए शामिल

01 Sep 2026

Video: लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में अमर उजाला की परीक्षा आयोजित

01 Sep 2026

VIDEO: झापुली में तीन आपदा प्रभावित परिवार शिफ्ट, होगा विस्थापन

01 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed